कानपुर देहातउत्तरप्रदेशकरियरफ्रेश न्यूज
तहसील में कमाई का मौका: कैंटीन, दुकान और साइकिल स्टैंड की होगी नीलामी
यह नीलामी वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए होगी।

कानपुर देहात: कानपुर देहात की भोगनीपुर तहसील में कर्मचारियों, अधिवक्ताओं और वादकारियों की सुविधा के लिए कैंटीन, साइकिल स्टैंड और दो दुकानों की सार्वजनिक नीलामी की जाएगी। यह नीलामी वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए होगी।
उप जिलाधिकारी, भोगनीपुर ने बताया कि इच्छुक बोलीदाताओं को 24 सितंबर 2025 को सुबह 11 बजे भोगनीपुर तहसील के सभागार कक्ष में उपस्थित होने के लिए आमंत्रित किया गया है।
जो भी व्यक्ति इस नीलामी में भाग लेना चाहता है, उसे नीलामी अधिकारी, तहसीलदार भोगनीपुर के सामने ₹5,000 की जमानत राशि जमा करनी होगी। नीलामी में सफल होने वाले बोलीदाता को नीलामी की सभी शर्तों का पालन करना होगा।



