औरैया

तापमान की तपन में गर्मी से लोग हुए व्याकुल

जनपद में बढ़ते हुए सूर्य देवता के तापमान से भीषण गर्मी का कहर शुरू हो गया है। जिसके चलते लोग काफी परेशान हैं। दोपहर के समय में बाजारों में सन्नाटा छा जाता है।

औरैया,विकास सक्सेना। जनपद में बढ़ते हुए सूर्य देवता के तापमान से भीषण गर्मी का कहर शुरू हो गया है। जिसके चलते लोग काफी परेशान हैं। दोपहर के समय में बाजारों में सन्नाटा छा जाता है। आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी होगी। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना व्यक्त की है। जिससे लोगों को ज्यादा गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

सोमवार की सुबह से ही सूरज के बढ़ते हुए तापमान के चलते तपन के कारण गर्मी काफी बढ़ गई है। जनपद में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के ऊपर तथा अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के ऊपर रिकॉर्ड किया गया। मौसम की आद्रता 24 फ़ीसदी के आसपास रही। जबकि हवा की गति 3 किलोमीटर प्रति घंटा से 8 किलोमीटर प्रति घंटा रिकॉर्ड की गई। दोपहर के समय चल रही तेज लू के कारण हाइवे रोड , शहर की सड़कों और बाजारों में सन्नाटा पसरा देखा गया। लोग घरों से बाहर कम निकले। सोमवार को शहर बाजारों में तेज धूप के कारण पूरी तरह से सन्नाटा पसरा दिखाई दिया। मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर ए के सिंह ने बताया कि अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने से तापमान में गर्मी का असर काफी बढ़ गया है। आने वाले दिनों में मौसम विभाग की ओर से जो पूर्वा अनुमान बताया जा रहा है उसके अनुसार अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी होगी, और न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 30 डिग्री सेल्सियस के ऊपर तक पहुंच सकता है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। पशुपालक विशेषज्ञ डॉक्टर विकास सिंह ने पशुपालकों को अपने पशुओं को खुले स्थान पर बांधने की सलाह दी है। साथ ही ताजा नल का पानी पिलाते रहने की भी सलाह दी है। जिससे पशुओं के शरीर में पानी की कमी होने का खतरा ना आने पाये। चिकित्सक डॉक्टर दिनेश तिवारी ने लोगों को बाहर निकलने पर पानी की बोतल साथ लेकर चलने और सूती वस्त्र पहनने की सलाह दी है। इसके साथ ही उन्होंने फुल आस्तीन की शर्ट पहनने एवं सिर को ढक कर रखने की भी सलाह दी है।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

जिलाधिकारी ने दी बकरीद की मुबारकबाद, ईदगाह के अंदर ही अदा की गई नमाज

कानपुर नगर। जिलाधिकारी ने बताया कि कानपुर की बेनाझाबर स्थित मरकज़ी ईदगाह में प्रातः 7:30…

22 hours ago

कानपुर देहात में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

पुखरायां। कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।रूरा थाना क्षेत्र के सिठमरा गांव…

22 hours ago

ग्रीन महिला जागरूकता समिति ने भोगनीपुर में चलाया शरबत वितरण अभियान

पुखरायां। कानपुर देहात के कस्बा भोगनीपुर ओवरब्रिज के नीचे राम मंदिर चौराहे पर शुक्रवार को…

22 hours ago

वाह विवेक वाह क्या कमाल कर दिखाया बी.एन.एस कानून में पहले प्रयास में मृत्यु दंड दिलाया

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात। कानपुर देहात के न्यायिक इतिहास में पहली बार नए कानून बी…

23 hours ago

“शिकायतें कीं, चिट्ठियाँ भेजीं… लेकिन पुलिया अब भी टूटी है”

पुखरायां कस्बा के शास्त्रीनगर मोहल्ले में मिश्रा दूध डेयरी के पास स्थित क्षतिग्रस्त पुलिया राहगीरों…

5 days ago

प्रोजेक्ट नई किरण में आए 42 मामले,05 परिवारों में पति पत्नी खुशी खुशी साथ रहने को तैयार

कानपुर देहात के पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में रविवार को प्रोजेक्ट नई किरण की…

7 days ago

This website uses cookies.