तेज रप्तार ट्रक ने अधेड़ बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, घायल, रेफर
भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत भोगनीपुर कस्बे से कुछ दूरी पर मंगलवार की सुबह एक तेज रप्तार ट्रक ने अधेड़ बाइक सवार को टक्कर मार दी।जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया।स्थानीय लोगों की मदद से घायल को उपचार हेतु पुखरायां सीएचसी में भर्ती कराया गया.

ब्रजेंद्र तिवारी पुखरायां। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत भोगनीपुर कस्बे से कुछ दूरी पर मंगलवार की सुबह एक तेज रप्तार ट्रक ने अधेड़ बाइक सवार को टक्कर मार दी।जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया।स्थानीय लोगों की मदद से घायल को उपचार हेतु पुखरायां सीएचसी में भर्ती कराया गया।जहां से गंभीर अवस्था में उपचार हेतु जिला अस्पताल रेफर किया गया है।वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर कार्यवाही की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मूसानगर थानांतर्गत फतेपुर गांव निवासी 55 वर्षीय मो साकिर अली मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे निजी बाइक से औरैया की तरफ जा रहा था कि उसी समय रास्ते में भोगनीपुर कस्बे से करीब 200 मीटर की दूरी पर किसी तेज रप्तार ट्रक ने बाइक सवार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी जिसके चलते बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।स्थानीय लोगों ने घायल को उपचार के लिए पुखरायां सीएचसी में भर्ती कराया।
जहां पर डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार के पश्चात उसे गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल रेफर किया गया है।वहीं सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर कार्यवाही की है।



