उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

तेज रफ्तार और विपरीत दिशा बन गई एक युवक के लिए जान की आफत 

अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के कानपुर रोड स्थित ब्राइट एंजेल स्कूल के निकट कस्बे के वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर एस एस सिद्दीकी के पुत्र इर्शाद सिद्दीकी की उस समय सड़क हादसे में मौत

Story Highlights
  • सिद्दीकी मेडिकल स्टोर के मालिक की दुर्घटना में हुई मौत 
  • टक्कर मारने वाले दोनों 
  • घायल,भेजे गये अस्पताल 

सुशील त्रिवेदी,अकबरपुर। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के कानपुर रोड स्थित ब्राइट एंजेल स्कूल के निकट कस्बे के वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर एस एस सिद्दीकी के पुत्र इर्शाद सिद्दीकी की उस समय सड़क हादसे में मौत हो गई जब वह उक्त विद्यालय में पढ़ने वाली अपनी बेटी को छुट्टी के बाद पिकअप करने जा रहे थे।

इस सम्बन्ध में कोतवाली पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि लगभग 1:30 बजे अकबरपुर कानपुर रोड स्थित उक्त विद्यालय की छुट्टी हो रही थी और सिद्दीकी मेडिकल स्टोर के मालिक अपनी बेटी को रोज की तरह पिकअप करने जा रहे थे कि विपरीत दिशा से आ रहे बुलेट पर सवार दो नव युवकों ने सामने से टक्कर मार दी जिसके कारण इर्शाद की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बुलेट चालक दोनों युवक घायल हो गए जिन्हें नजदीक के अस्पताल पहुंचाया गया

जहाँ उनका इलाज चल रहा है। सूत्रों के अनुसार विपरीत दिशा से आए दोनों युवक उक्त विद्यालय के छात्र हैं।प्रभारी निरीक्षक हरमीत सिंह ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।हादसे में शामिल वाहन व फरार चालक की तलाश की जा रही है।

Related Articles

AD
Back to top button