कानपुर देहात

तेज रफ्तार ट्रक ने युवक को मारी टक्कर,घायल,मौत,चालक फरार

अमन यात्रा ब्यूरो

राजपुर कानपुर देहात। थाना क्षेत्र के खासबरा गांव में पंचायत भवन के बगल में खाली पड़ी जगह पर जमीन पर सो रहे मानसिक रूप से कमजोर युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।  हादसे के बाद चालक फरार हो गया।

photo 6

गुरुवार को खासबरा गांव निवासी कमलेश कुमार (35) घर के बाहर सड़क किनारे बने पंचायत भवन के बगल पर सो रहा था। तभी तड़के सुबह गांव का ट्रक चालक जितेन्द्र उर्फ बीनू प्लास्टिक दाना लोड ट्रक तेजी से चलाकर गांव ला रहा था। तभी ट्रक का पहिया चढ़ने से कमलेश गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे इस्पैक्टर रामप्रकाश ने घायल को राजपुर पीएचसी मे भर्ती कराया जहां चिकित्सक डॉ डीके सिंह ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वही उपचार के लिए हैलेट ले जाते समय कमलेश की मौत हो गई। उसका बड़ा भाई विनोद कटियार डेरापुर तहसील के उरसान गांव स्थित अपनी ससुराल में रहते है। छोटा भाई मनोज मजदूरी करता है। मृतक की मां उमा देवी रो रोकर बेहाल हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा। इस्पैक्टर रामप्रकाश ने बताया कि  ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है  फरार चालक की तलाश की जा रही है।

Related Articles

AD
Back to top button