उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

थाना अकबरपुर में ‘SPEL’ का द्वितीय चरण संपन्न, युवाओं को मिला पुलिस व्यवस्था का व्यावहारिक अनुभव

साइबर सुरक्षा प्रकोष्ठ और कानून प्रवर्तन तंत्र को करीब से समझकर छात्र-छात्राओं ने कहा- पुलिस के प्रति नजरिया सकारात्मक रूप से बदला

कानपुर देहात। युवा छात्र-छात्राओं को पुलिस व्यवस्था, कानून प्रवर्तन तंत्र और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े व्यावहारिक अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से आज दिनांक 06 दिसंबर 2025 को थाना अकबरपुर पर “स्टूडेंट पुलिस एक्सपीरिएंशियल लर्निंग प्रोग्राम (SPEL) के द्वितीय चरण” का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

इस कार्यक्रम के अंतर्गत भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को विभिन्न पुलिस इकाइयों, फोरेंसिक प्रयोगशालाओं, साइबर सुरक्षा प्रकोष्ठ और सामुदायिक पुलिसिंग गतिविधियों में प्रत्यक्ष भागीदारी का अवसर मिला। युवाओं ने अपराध नियंत्रण, यातायात प्रबंधन, सूचना प्रौद्योगिकी के उपयोग तथा सार्वजनिक सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।

कार्यक्रम में भाग लेने वाले युवा छात्र-छात्राओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि यह उनके लिए एक “आँख खोलने वाला” और “शैक्षणिक” अनुभव रहा। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम से न केवल पुलिसकर्मियों के प्रति उनका नजरिया सकारात्मक रूप से बदला बल्कि उनमें सामाजिक सुरक्षा में अपनी भूमिका के प्रति चेतना भी जागृत हुई। उन्होंने पुलिस द्वारा सामना की जाने वाली व्यावहारिक चुनौतियों को भी करीब से समझा।

कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। क्षेत्राधिकारी अकबरपुर द्वारा छात्र-छात्राओं के उत्साह और सीखने की ललक की सराहना करते हुए कहा गया कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं को कानून व्यवस्था और राष्ट्र सेवा के प्रति जागरूक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

ये भी पढ़े- कानपुर देहात : असामाजिक गतिविधियों में लिप्त अपराधी 6 माह के लिए जिलाबदर

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button