कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

थाना प्रभारी बरौर ने पुलिस कर्मियों से किया पैदल गस्त 

बरौर कस्बे में थाना प्रभारी ने कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने के उद्देश्य हेतु हमरहियों सहित पैदल गस्त कर लोगों को सुरक्षा का अहसास दिलाया।इस दौरान उन्होंने रास्ते से गुजरने वाले दोपहिया तथा चार पहिया वाहनों की जांच पड़ताल की तथा चालान भी काटे।

Story Highlights
  • रास्ते से गुजर रहे दोपहिया तथा चार पहिया वाहनों को रोककर उनके स्वामियों से वाहनों के कागजात जांचे

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। शनिवार को बरौर कस्बे में थाना प्रभारी ने कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने के उद्देश्य हेतु हमरहियों सहित पैदल गस्त कर लोगों को सुरक्षा का अहसास दिलाया।इस दौरान उन्होंने रास्ते से गुजरने वाले दोपहिया तथा चार पहिया वाहनों की जांच पड़ताल की तथा चालान भी काटे।

IMG 20230610 WA0031

शनिवार की शाम बरौर थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह ने पुलिस फोर्स के साथ कस्बे में पैदल गस्त कर लोगों को सुरक्षा का एहसास दिलाया।इस दौरान उन्होंने रास्ते से गुजर रहे दोपहिया तथा चार पहिया वाहनों को रोककर उनके स्वामियों से वाहनों के कागजात जांचे।वहीं उन्होंने बगैर हेलमेट पहने वाहन चालकों का चालान भी काटा तथा कुछ को हिदायत देकर छोड़ा गया।वहीं सड़क किनारे खड़े वाहनों के स्वामियों को भी कड़ी हिदायत देकर छोड़ा गया ताकि चौराहे पर जाम की समस्या उत्पन्न ना हो सके।

IMG 20230610 WA0032

इस अवसर पर मौजूद लोगों से उन्होंने कहा कि कस्बे में शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।कस्बे में अशांति फैलाने वालों के विरुद्ध पुलिस कठोर कार्यवाही करेगी।यदि कोई व्यक्ति शराब पीकर माहौल खराब करने का प्रयास करता है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।पुलिस उसके विरुद्ध सख्त कार्यवाही करेगी।इस मौके पर एस आई राजेश कुमार एस आई अनिलेश कुमार सहित पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button