उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: संपत्ति विवाद में भाई बना कातिल, बहन की हत्या कर फरार आरोपी गिरफ्तार

जनपद कानपुर देहात पुलिस द्वारा महिला सम्बन्धी अपराधों की रोकथाम व खुलासे हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में

कानपुर देहात। थाना मूसानगर क्षेत्र में संपत्ति विवाद के चलते भाई द्वारा बहन की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए मुख्य अभियुक्त नियाजुद्दीन उर्फ नियाज को गिरफ्तार कर लिया है। वादिनी सीमा द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार, प्लाट के विवाद को लेकर उसके भाइयों और अन्य सहयोगियों ने 32 वर्षीया रेशमा के सिर पर प्रहार कर उसे मौत के घाट उतार दिया था। मूसानगर पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर सक्रियता दिखाते हुए अभियुक्त नियाजुद्दीन को हलिया मोड़ के पास से धर दबोचा और उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल (सब्बल) भी बरामद कर लिया है। पुलिस द्वारा अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेजने की विधिक कार्यवाही की जा रही है।

anas quraishi
Author: anas quraishi

Sabse pahle

Related Articles

AD
Back to top button