उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज
बढ़ती ठंड में नव कांति समिति बनीं मिशाल,जरूरतमंदों को बांटे कंबल
अकबरपुर तहसील क्षेत्र में नव कांति समिति ने गरीब,असहाय और जरूरतमंदों को ठंड से बचाने के लिए एक बड़ी पहल की है।समिति ने बुधवार को भवानीपुर,लालपुर,नबीपुर, सीधामऊ,हेमापुरवा,जलालपुर आदि

- बुजुर्गों ने दी दुआएं
पुखरायां।अकबरपुर तहसील क्षेत्र में नव कांति समिति ने गरीब,असहाय और जरूरतमंदों को ठंड से बचाने के लिए एक बड़ी पहल की है।समिति ने बुधवार को भवानीपुर,लालपुर,नबीपुर, सीधामऊ,हेमापुरवा,जलालपुर आदि गांवों में असहाय वृद्ध महिलाओं और पुरुषों को कंबल वितरित किए।इस अवसर पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।इसमें क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने परोपकार को सबसे बड़ा पुण्य बताया।वक्ताओं ने कहा कि सामर्थ्यवान लोगों को जन कल्याण के कार्यों में योगदान देना चाहिए।नव कांति समिति के द्वारा कई वर्षों से लगातार ऐसे सामाजिक कार्य जारी हैं जिससे समाज का भला हो।कंबल पाकर गरीबों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने इस पुण्य कार्य के लिए समिति का आभार जताया।इस मौके पर समिति के हरिओम त्यागी समेत बड़ी संख्या में महिलाएं,पुरुष मौजूद रहे।



