कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

दूधो नहाओ पूतो फलों का पुलिस अधीक्षक को मिला आशीर्वाद, पढ़े खबर

कानपुर देहात के पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने रनिया में संचालित वृद्ध आश्रम पहुंचकर यहां संरक्षित पुरुष तथा महिला वृद्धजनों के साथ दीपावली का त्यौहार मनाने के लिए यहां दीप प्रज्वलित करके वृद्ध जनों को गर्म कंबल तथा अन्य उपहार भेंट करके जहां उन्हें दीपावली के पर्व की शुभकामनाएं दी गई।

Story Highlights
  • वृद्धजनों से आशीर्वाद लेकर पुलिस अधीक्षक ने मनाई दीपावली

कानपुर देहात। शनिवार को कानपुर देहात के पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने रनिया में संचालित वृद्ध आश्रम पहुंचकर यहां संरक्षित पुरुष तथा महिला वृद्धजनों के साथ दीपावली का त्यौहार मनाने के लिए यहां दीप प्रज्वलित करके वृद्ध जनों को गर्म कंबल तथा अन्य उपहार भेंट करके जहां उन्हें दीपावली के पर्व की शुभकामनाएं दी गई।

IMG 20231112 WA0005

वहीं पुलिस अधीक्षक ने यहां संरक्षित वृद्धजनों से आशीर्वाद भी लिया। जनपद के पुलिस अधीक्षक ने यहां बुजुर्गों के साथ बैठकर भोजन ग्रहण किया तत्पश्चात यहां संरक्षित बुजुर्गों ने उन्हें गले लगाकर “दूधो नहाहो पूतो फलों” का आशीर्वाद भी दिया। पुलिस अधीक्षक का मानवीयता भरे हुए कार्य की औद्योगिक क्षेत्र रनिया के लोगों ने प्रशंसा की है।

IMG 20231112 WA0007

शनिवार को पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात बी.बी. जीटीएस मूर्ति ने दीपावली पर्व के अवसर पर बुजुर्गों के साथ त्यौहार मनाने के लिए वृद्धा आश्रम रनियां में दीप प्रज्जवलित कर उन्हे मिठाईयां, कम्बल, उपहार आदि भेंट करके उन्हें दीपावली की शुभकामनायें दी।

AD FUN KIDS
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने वृद्धा आश्रम में भोजन वितरित किया व वृद्धा आश्रम में रह रहे बुजुर्गों के साथ खुशियों के कुछ पल बिताये। इस दौरान पुलिस अधीक्षक के साथ थाना इंचार्ज रनिया महेंद्र पटेल एवं अन्य पुलिसजन उपस्थित रहे ।

AD VINOD

इसी क्रम में जनपदीय पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में लोगों व बच्चों को त्यौहार की शुभकामनाएं देते हुए मिठाई व दीपावली उपहार भेंट किये गये ।

Related Articles

AD
Back to top button