कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज
दबंगों ने मां-बेटे पर किया जानलेवा हमला, दोनों गंभीर रूप से घायल
कानपुर देहात के शिवली थाना क्षेत्र के मवैया गांव में एक गंभीर घटना सामने आई है। पुरानी रंजिश के चलते दो भाइयों ने एक व्यक्ति और उसकी मां पर कुल्हाड़ी और चाकू से हमला कर दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

पीड़ित राजसिंह के अनुसार, वह अपने घर के बाहर पुलिया पर बैठा था जब गांव के अंकित और उसका भाई अरुण कुल्हाड़ी व चाकू लेकर वहां पहुंचे। आरोपियों ने पहले गाली-गलौज की और विरोध करने पर राजसिंह पर हमला कर दिया। बेटे की आवाज सुनकर जब उसकी मां प्रेमा देवी बचाने आईं, तो आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया।
कोतवाल हरमीत सिंह ने बताया कि दोनों आरोपी भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।