उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

दलित अधेड़ की हत्या का 48 घंटे में खुलासा, महिला समेत 6 गिरफ्तार

जनपद में अपराध नियंत्रण और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे जीरो टॉलरेंस अभियान के तहत शिवली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है

शिवली, कानपुर देहात। जनपद में अपराध नियंत्रण और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे जीरो टॉलरेंस अभियान के तहत शिवली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने ग्राम मलिकपुर में पुरानी रंजिश के चलते एक दलित व्यक्ति की हत्या करने और उसकी पत्नी को मरणासन्न करने वाले मुख्य आरोपी और उसकी पत्नी समेत कुल 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या था मामला?

बीती 11 जनवरी की शाम करीब 7:30 बजे मलिकपुर निवासी देवकीनंदन (56) और उनकी पत्नी ममता देवी (53) का पड़ोसी गोविंद सिंह और उसकी पत्नी संगम देवी से विवाद हुआ था। मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया, जिसके बाद आरोपियों ने अपने साथियों को बुलाकर लाठी-डंडों से दंपत्ति पर जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल देवकीनंदन की इलाज के दौरान हैलट अस्पताल में मृत्यु हो गई, जिसके बाद मामले में हत्या (धारा 103 BNS) की बढ़ोतरी की गई।

पुलिस की त्वरित कार्यवाही

एडीजी कानपुर जोन श्री आलोक सिंह और डीआईजी श्री जोगेंद्र कुमार के मार्गदर्शन में एसपी कानपुर देहात द्वारा गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर मंगलवार (13 जनवरी) को मैथा नहर पटरी के पास से घेराबंदी कर सभी 6 आरोपियों को धर दबोचा।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

गोविंद सिंह (मुख्य आरोपी) – मलिकपुर, शिवली।

संगम देवी (गोविंद की पत्नी) – मलिकपुर, शिवली।

आकाश सिंह उर्फ छोटू – फतेहपुर (हाल निवासी कल्यानपुर, कानपुर नगर)।

विजय सिंह उर्फ गोरे – फतेहपुर (हाल निवासी कल्यानपुर, कानपुर नगर)।

अनूप सिंह – फतेहपुर (हाल निवासी चकेरी, कानपुर नगर)।

अमन कमल – गंगरौली, गजनेर (हाल निवासी कल्यानपुर, कानपुर नगर)।

बरामदगी और कानूनी धाराएं

पुलिस टीम ने घटनास्थल से हत्या में प्रयुक्त 2 अदद डंडे (आलाकत्ल) बरामद किए हैं। आरोपियों के पास से 4 मोबाइल और नकदी भी मिली है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध बीएनएस की धारा 103(1), 109(1), 115(2), 352 और एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है।

Related Articles

AD
Back to top button