दीपावली से पहले पुलिस की दबिश, लाखों के पटाखे बरामद
दीपावली पर्व को सुरक्षित, सौम्य एवं दुर्घटनारहित बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली औरैया पुलिस ने शनिवार को बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर पांच व्यक्तियों को अवैध आतिशबाजी और पटाखों के साथ गिरफ्तार किया

- लाइसेंस बिना पटाखा भंडारण का पर्दाफाश, पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज
औरैया। दीपावली पर्व को सुरक्षित, सौम्य एवं दुर्घटनारहित बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली औरैया पुलिस ने शनिवार को बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर पांच व्यक्तियों को अवैध आतिशबाजी और पटाखों के साथ गिरफ्तार किया। बरामद आतिशबाजी का कुल वजन लगभग 1 क्विंटल 63 किलोग्राम और अनुमानित कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई जा रही है।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में विनय कुमार पुत्र राकेश कुमार निवासी बनारसीदास, आयुष पुत्र ओमनारायन निवासी भीखमपुर, अनुराग पोरवाल पुत्र विनोद पोरवाल निवासी गोविन्दनगर, अमन कुमार पुत्र नीरज कुमार निवासी बनारसीदास तथा विशाल पोरवाल उर्फ अंकित पुत्र किशनचंद्र निवासी समरथपुर शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से लैला- मजनू पटाके, अशोक पटाका, रॉकेट, आसमानी पटाके, अनार, सीको पटाका, फुलझड़ियां, बीड़ी बम, चकरी आदि विभिन्न प्रकार के पटाखे बरामद किए। पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे बिना लाइसेंस के पटाखों का भंडारण कर दीपावली से पहले उन्हें ऊंचे दामों पर बेचने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने सभी के विरुद्ध धारा 5/9ख विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमे पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह, उपनिरीक्षक जितेन्द्र कुमार तिवारी, महिला उपनिरीक्षक सोनी रावत, उपनिरीक्षक राममनोज द्विवेदी, उपनिरीक्षक सुदेश कुमार, हेड कांस्टेबल मनोज कुमार तथा कांस्टेबल मदन राजपूत, नवलकिशोर, भूपेश कुमार व रवि कुमार शामिल रहें।



