उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

देवीपुर में ब्लॉक स्तरीय ओलंपियाड गणित परीक्षा में बच्चों ने दिखाया उत्साह

जिला बेसिक शिक्षाधिकारी अजय कुमार, डायट प्राचार्य राजेश वर्मा एवं खंड शिक्षा अधिकारी आनंद भूषण के दिशानिर्देशों में तथा एआरपी नोडल अश्वनी कटियार व सहायक अध्यापक आलोक श्रीवास्तव के कुशल नेतृत्व

Story Highlights
  • एआरपी नोडल अश्वनी कटियार के नेतृत्व में हुआ परीक्षा का आयोजन
  • 10 टॉप टेन बच्चों का हुआ चयन,जनपद स्तरीय ओलंपियाड परीक्षा में करेंगे प्रतिभाग

पुखरायां।जिला बेसिक शिक्षाधिकारी अजय कुमार, डायट प्राचार्य राजेश वर्मा एवं खंड शिक्षा अधिकारी आनंद भूषण के दिशानिर्देशों में तथा एआरपी नोडल अश्वनी कटियार व सहायक अध्यापक आलोक श्रीवास्तव के कुशल नेतृत्व में शनिवार को भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के मदर इंडिया पब्लिक स्कूल देवीपुर में विकासखंड स्तरीय गणित ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन किया गया।परीक्षा में कुल 65 बच्चों ने प्रतिभाग किया।जिनमें मूल्यांकन कार्य के बाद 10 टॉप टेन बच्चों का चयन किया गया।जिन्हें आगामी जनपद स्तरीय गणित ओलंपियाड परीक्षा में सम्मिलित किया जाएगा।डायट प्रवक्ता राजेश वर्मा ने परीक्षा का निरीक्षण करते हुए बच्चों का उत्साहवर्धन किया।उन्होंने कहा कि गणित जैसी कठिन मानी जाने वाली विषय वस्तु को ऐसे प्रतियोगात्मक आयोजनों के माध्यम से रोचक और सहज बनाया जा सकता है।परीक्षा के सफल आयोजन में एआरपी अश्वनी कटियार प्रधानाध्यापक अवधेश एवं समस्त शिक्षकों का विशेष योगदान रहा।सभी ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

Related Articles

AD
Back to top button