ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। संचारी रोगों से बचाव के लिए कानपुर देहात जिले में शनिवार से 31 जुलाई तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत की गई। इस अवसर पर मलासा विकासखंड स्थित देवीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रैली निकालकर अभियान की शुरुवात की गई।
शनिवार को देवीपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में संचारी रोगों से बचाव के लिए विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुवात की गई। अभियान की शुरुवात प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ विकास द्वारा रैली को हरी झंडी दिखाकर की गई। प्रभारी चिकित्साधिकारी ने बताया कि इस रैली के माध्यम से लोगों को मच्छर जनित रोगों की रोकथाम के लिए जागरूक किया जा रहा है।
ये भी पढ़े- देवीपुर सीएचसी में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत कैंप का आयोजन
इसी बीच 17 से 31 जुलाई तक जनपद में दस्तक अभियान भी चलेगा।दस्तक अभियान के तहत क्षय रोगियों को भी खोजा जायेगा।जिसमें आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता घर घर जाकर टी वी के संभावित मरीजों की पहचान करेंगी।इसके अलावा लंबे समय से बुखार,खांसी जैसे लक्षणों वाले मरीजों के बारे में भी जानकारी लेंगी।इस मौके पर स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
राजपुर, कानपुर देहात - राजपुर कस्बे में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है।जहाँ एक…
कानपुर देहात, रनियां: रनिया के ओंकारेश्वर इंटर कॉलेज में आज का दिन बेहद खास रहा।…
कानपुर देहात: रनियां थाना क्षेत्र के चिटिकपुर में एक बंद पड़ी सरिया फैक्ट्री में आज…
कानपुर नगर: किसानों को समय पर और सही दाम पर खाद मिले, यह सुनिश्चित करने…
कानपुर देहात: भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के पुखरायां कस्बे में आज एक दुखद घटना सामने आई,…
कानपुर देहात: रसूलाबाद थाना क्षेत्र के पम्मापुरा गांव में चोरों ने एक घर को निशाना…
This website uses cookies.