देवीपुर सीएचसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
ब्लॉक प्रमुख स्वतंत्र पासवान ने केक काटकर मनाया जन्मदिन, 360 लोगों ने कराया पंजीकरण

पुखरायां। मलासा विकासखंड के देवीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा पखवाड़ा के तहत एक स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।ब्लॉक प्रमुख स्वतंत्र पासवान ने 11 बजे केक काटकर प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया।शिविर में दोपहर 3.00 बजे तक 360 मरीजों ने अपना पंजीकरण करवाया।
वहीं इस अवसर पर स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत 65 लोगों की विशेष जांच की गई।प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ विकास ने बताया कि बुधवार को स्वस्थ नारी सशक्त परिवार के तहत सीएचसी,पीएचसी व आयुष्मान आरोग्य मंदिर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।यह कार्यक्रम 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक अनवरत जारी रहेगा।शिविर में बीपी,शुगर इत्यादि बीमारियों की जांच की गई।वही देवीपुर सीएचसी के अंतर्गत मलासा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

जहां पर 35 लोगों ने अपना पंजीकरण करवाया।साथ ही मरीजों की रोगों संबंधित जांच भी की गई।कार्यक्रम का संचालन शिक्षक महेंद्र पाल ने किया।इस मौके पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ विकास,कोटेदार संघ जिलाध्यक्ष तन्नु सँखवार,डॉक्टर अर्शी आजमी,डॉक्टर अपर्णा सिंह,डॉक्टर अनुराग सचान,डॉक्टर जयनीत कटियार,फार्मासिस्ट शशांक मौर्या,एल टी योगेंद्र सिंह,संजीव कुमार,नवल अवस्थी,चीफ फार्मासिस्ट अनिल किशोर समेत समस्त स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
ये भी पढ़े- भोगनीपुर थाने में नवरात्रि व दुर्गा पूजा को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्न



