कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

देवीपुर सीएचसी में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन,113 मरीजों का किया गया सफल उपचार

भोगनीपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत मलासा विकासखंड के देवीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में अलग अलग रोगों से पीड़ित कुल 113 मरीजों का सफल उपचार कर उन्हें निशुल्क दवा वितरित की गई।

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। भोगनीपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत मलासा विकासखंड के देवीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में अलग अलग रोगों से पीड़ित कुल 113 मरीजों का सफल उपचार कर उन्हें निशुल्क दवा वितरित की गई।इस अवसर पर प्रभारी चिकित्साधिकारी द्वारा लोगों को बीमारी से बचाव के महत्त्वपूर्ण टिप्स भी दिए गए।

रविवार को तहसील क्षेत्र के देवीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया।बरौर कस्बा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर अलग अलग रोग से पीड़ित 44 मरीजों का उपचार वहां मौजूद डॉक्टर शशि व उनकी टीम द्वारा किया गया तथा उन्हें निशुल्क दवा वितरित की गई।वहीं मलासा में 26 तथा जरसेन में 33 मरीजों का उपचार कर दवा वितरित की गई।इस अवसर पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ विकास ने लोगों को बीमारी से बचाव संबंधित महत्त्वपूर्ण टिप्स दिए।

photo 10 1 2

उन्होंने लोगों को मौसम परिवर्तन के चलते बीमारी के प्रति एहतियात बरतने की सलाह दी।बारिश के मौसम को देखते हुए बीमारी के संक्रमण से बचने के लिए अपने घरों के आसपास साफ सफाई रखने,गंदगी वाले स्थानों पर डीडीटी दवा का छिड़काव करने,रात्रि के समय में मच्छरों से बचाव के लिए मच्छरदानी का प्रयोग करने तथा किसी भी प्रकार की चिकित्सीय समस्या होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क कर जांच उपरांत ही दवा का सेवन करने की बात कही।इस मौके पर डॉक्टर राकेश कुमार,डॉक्टर आफताब आलम,त्रिलोकी नाथ,राम प्रताप,अमित कुमार,शिवम,दिव्यांशी,संगिनी रीता,ललिता,सुरेश कुमार आदि मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button