कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

दो नाबालिक अपहर्ताओं को केरल राज्य के तिरसूर से सकुशल बरामद किया

राजपुर थाना पुलिस ने अपराध नियंत्रण की दिशा में एक और सफलता हासिल करते हुए दो नाबालिक अपहर्ताओं के मामले में कार्यवाही करते हुए अपहर्ताओं को सोमवार को केरल राज्य के तिरसूर से सकुशल बरामद कर लिया।थाना पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है।

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। राजपुर थाना पुलिस ने अपराध नियंत्रण की दिशा में एक और सफलता हासिल करते हुए दो नाबालिक अपहर्ताओं के मामले में कार्यवाही करते हुए अपहर्ताओं को सोमवार को केरल राज्य के तिरसूर से सकुशल बरामद कर लिया।थाना पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है।

AD CHAT
विज्ञापन

पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर आलोक सिंह के कुशल मार्गदर्शन में अपराध नियंत्रण की दिशा में घटनाओं के रोकथाम व खुलासे व अपहर्ता बरामदगी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में कार्यवाही करते हुए थाना राजपुर पुलिस को थाना पर पूर्व में पंजीकृत दो नाबालिकों के अपहरण के मामले में दोनों नाबालिक अपहर्ताओं के सीडब्ल्यूसी बाल कल्याण समिति केरल राज्य के तिरसूर में होने की सूचना प्राप्त हुई।

AD HOMYO
विज्ञापन

आनन फानन में थाना पुलिस ने अपहर्ताओं की बरामदगी हेतु पुलिस टीम का गठन कर केरल राज्य के तिरसूर रवाना किया गया।जहां से सोमवार को पुलिस टीम द्वारा दोनों नाबालिक अपहर्ताओं को सकुशल बरामद कर थाने लाया गया है।थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

AD
Back to top button