कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना का शुभारंभ, कारीगरों को मिलेगी नई राह

उत्तर प्रदेश सरकार की उद्यम एवं उद्योग निदेशालय द्वारा प्रायोजित, प्रशिक्षणदायी संस्था यूपीकान की विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना का शुभारंभ शनिवार को कानपुर नगर स्थित चित्रा डिग्री कॉलेज, नौबस्ता में हुआ।

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां: उत्तर प्रदेश सरकार की उद्यम एवं उद्योग निदेशालय द्वारा प्रायोजित, प्रशिक्षणदायी संस्था यूपीकान की विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना का शुभारंभ शनिवार को कानपुर नगर स्थित चित्रा डिग्री कॉलेज, नौबस्ता में हुआ। इस अवसर पर बढ़ई, राजमिस्त्री, हलवाई और नाई ट्रेडों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला उद्योग केंद्र के सहायक आयुक्त अजय यादव उपस्थित रहे। उनके साथ कानपुर नगर युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अंकित गुप्ता, जिला महामंत्री विपिन शर्मा और यूपीकान संस्था के सदस्य भी मौजूद थे। लखनऊ हाईकोर्ट बेंच से अधिवक्ता राशि ने भी इस कार्यक्रम में शिरकत की।

photo 6 1 2

सहायक आयुक्त अजय यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह योजना युवाओं को स्वावलंबी बनाने और उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वे सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाकर अपना उज्ज्वल भविष्य बना सकते हैं। कानपुर नगर युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष और महामंत्री ने भी सरकार की इस पहल की सराहना की और प्रशिक्षणार्थियों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

Related Articles

AD
Back to top button