उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

बाल श्रम उन्मूलन अभियान के अंतर्गत दो बाल श्रमिकों को बाल श्रम से कराया गया मुक्त

जिलाधिकारी आलोक सिंह के निर्देशन व जिला प्रोवेशन अधिकारी के नेतृत्व में बाल श्रम उन्मूलन अभियान जनपद में चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत आज अकबरपुर तहसील क्षेत्र के रनिया औद्योगिक क्षेत्र के सनी बेकर्स में एक बाल श्रमिक एवं सजल ट्रेडर्स में एक बाल श्रमिक सहित कुल 2 बाल श्रमिकों को बाल श्रम से मुक्त कराया गया

कानपुर देहात। जिलाधिकारी आलोक सिंह के निर्देशन व जिला प्रोवेशन अधिकारी के नेतृत्व में बाल श्रम उन्मूलन अभियान जनपद में चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत आज अकबरपुर तहसील क्षेत्र के रनिया औद्योगिक क्षेत्र के सनी बेकर्स में एक बाल श्रमिक एवं सजल ट्रेडर्स में एक बाल श्रमिक सहित कुल 2 बाल श्रमिकों को बाल श्रम से मुक्त कराया गया। इस मौके पर श्रम विभाग से श्रम प्रवर्तन अधिकारी अभिनव पांडे, अरविंद सोनकर, जिला प्रोबेशन कार्यालय से बाल संरक्षण अधिकारी धर्मेंद्र ओझा, चाइल्ड लाइन 1098 दीपक कुमार, रमा खेलावन, पुलिस विभाग से AHTU से सब इंस्पेक्टर रविन्द्र नाथ यादव, कांस्टेबल सुभम आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

AD
Back to top button