उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज
दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक घायल, 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल रेफर।
गोपालपुर–लवरसी रोड पर शुक्रवार को दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिसमें एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया

कानपुर देहात। गोपालपुर–लवरसी रोड पर शुक्रवार को दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिसमें एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।हादसे में घायल व्यक्ति की पहचान राजकुमार (47 वर्ष) निवासी चतुरीपुरवा के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राजकुमार बाइक से जा रहे थे, तभी सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई।दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस में तैनात ईएमटी सतेंद्र और पायलट साजिद अली ने घायल को प्राथमिक उपचार देते हुए पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवीपुर पहुंचाया। घायल की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल कानपुर देहात के लिए रेफर कर दिया,जहां उसका इलाज जारी है।



