कानपुर देहात

दो सगे भाइयों की हत्या के मामले में तीन महिलाओं सहित आठ हत्यारोपी गिरफ्तार, कड़ी सुरक्षा के बीच अंतिम संस्कार

गजनेर थाना क्षेत्र के शाहजहांपुर निनाया गांव में बीते दिनों जमीनी विवाद के चलते दो सगे भाइयों की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन महिलाओं सहित आठ हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर जेल दिया।

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। गजनेर थाना क्षेत्र के शाहजहांपुर निनाया गांव में बीते दिनों जमीनी विवाद के चलते दो सगे भाइयों की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन महिलाओं सहित आठ हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर जेल दिया।हत्यारोपितों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल डंडे व कुल्हाड़ी भी पुलिस ने बरामद कर ली है।

वहीं रविवार को दोनों भाइयों के शवों का कड़ी सुरक्षा के बीच अंतिम संस्कार किया गया।एडीएम प्रशासन ने मृतक परिवारों को पांच पांच लाख की सहायता राशि मुहैया कराई।बताते चलें कि बीते दिनों थाना क्षेत्र के निनाया में जमीनी विवाद में पिक अप वाहन खड़ा करने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था।जिसमें सत्यनारायण व उनके भाई रामवीर की मौत हो गई थी।जबकि चार लोग घायल हो गए थे।जिनका उपचार कानपुर के एक हॉस्पिटल में चल रहा है।

पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर 11 लोगों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया था।जिसके चलते पुलिस ने हत्यारोपियों मोहनलाल शुक्ला,अंजनी,सुंदर,कन्हैया, सत्यम,प्रिया,उमा,मीरा को गिरफ्तार कर लिया था।इसके साथ ही हत्यारोयिपो की निशानदेही पर गांव के किनारे से ही हत्या में प्रयुक्त डंडे व दो कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है।पूंछतांछ में हत्यारोपियों ने बताया कि उनके बीच जमीन का विवाद चल रहा था।गुरुवार की देर रात को विवाद हो गया था।विवाद इतना बढ़ गया था कि उन्होंने आक्रोश में आकर घटना को अंजाम दे दिया।लेकिन उनका कोई इरादा नहीं था।

सीओ अकबरपुर अरुण कुमार सिंह ने बताया कि आठ हत्यारोपियों को जेल भेजा गया है।वहीं तीन आरोपित प्रेम कुमार,उदय नारायण व बल्लू पकड़ से दूर हैं।शीघ्र ही तीनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच दोनों भाइयों के शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।एडीएम प्रशासन ने मृतक परिवारों को पांच पांच लाख रुपए की सहायता राशि मुहैया कराई।

 

इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष अरुण कुमार उर्फ बबलू राजा,पूर्व विधायक प्रत्यासी नरेंद्र पाल सिंह उर्फ मनु यादव सहित सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने अंतिम यात्रा में शामिल होकर उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी।वहीं इस दौरान सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रवासियों ने भी अंतिम संस्कार में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

कानपुर देहात: भाई ने पैसों के लिए की मां की हत्या,आरोपी फरार

राजपुर, कानपुर देहात - राजपुर कस्बे में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है।जहाँ एक…

11 hours ago

रनिया के कॉलेज में ‘मिशन शक्ति’ की गूंज: छात्रों को बताया साइबर अपराध से लड़ने का तरीका

कानपुर देहात, रनियां: रनिया के ओंकारेश्वर इंटर कॉलेज में आज का दिन बेहद खास रहा।…

13 hours ago

रनियां: बंद पड़ी फैक्ट्री में मिला अज्ञात शव, हत्या की आशंका

कानपुर देहात: रनियां थाना क्षेत्र के चिटिकपुर में एक बंद पड़ी सरिया फैक्ट्री में आज…

13 hours ago

उर्वरक केंद्रों पर उप कृषि निदेशक का छापा, खाद वितरण में गड़बड़ी पर लगाई फटकार

कानपुर नगर: किसानों को समय पर और सही दाम पर खाद मिले, यह सुनिश्चित करने…

13 hours ago

पुखरायां में छात्र ने लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी

कानपुर देहात: भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के पुखरायां कस्बे में आज एक दुखद घटना सामने आई,…

13 hours ago

रसूलाबाद में लाखों की चोरी: घर में सेंधमारी कर उड़ाए जेवर और नगदी

कानपुर देहात: रसूलाबाद थाना क्षेत्र के पम्मापुरा गांव में चोरों ने एक घर को निशाना…

14 hours ago

This website uses cookies.