कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

दो साल पहले गुम हुए युवक की तलाश तेज़, उच्च न्यायालय के आदेश पर अपर पुलिस अधीक्षक कर रहे विवेचना

शिवली थाना क्षेत्र के संदीप की गुमशुदगी का मामला; मानसिक उपचार महेन्द्रु हास्पिटल कानपुर से हुआ था

Story Highlights
  • कानपुर देहात के शिवली थाना क्षेत्र से लगभग दो साल पहले एक युवक संदीप गुम हो गया था।
  • युवक दिनांक 19.10.2023 को भाऊपुर बाजार से लापता हुआ था।
  • परिजनों के अनुसार, उसका मानसिक उपचार कानपुर नगर के महेन्द्रु हास्पिटल से हुआ था।
  • इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेश पर मामले की विवेचना अपर पुलिस अधीक्षक स्वयं कर रहे हैं।

कानपुर देहात। जनपद कानपुर देहात के शिवली थाना क्षेत्र में लगभग दो वर्ष पूर्व गुम हुए एक युवक की तलाश को लेकर विवेचना तेज़ कर दी गई है। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि थाना शिवली में पंजीकृत मु0अ0सं0 253/25 धारा 365 भा०द० वि. (अपहरण) बनाम अज्ञात के तहत यह मामला दर्ज है।

गुमशुदा युवक की पहचान संदीप पुत्र किशनपाल सिंह (उम्र 33 वर्ष) निवासी ग्राम नौवस्ता भीखर, थाना शिवली के रूप में हुई है। संदीप दिनांक 19 अक्टूबर 2023 को भाऊपुर बाजार से गुम हो गया था और अभी तक अपने घर वापस नहीं आया है।

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि परिजनों के कथनानुसार संदीप का मानसिक उपचार महेन्द्रु हास्पिटल, कानपुर नगर से हुआ था। इस महत्वपूर्ण मामले की विवेचना इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक जनपद कानपुर देहात द्वारा स्वयं सम्पादित की जा रही है। पुलिस युवक की तलाश में जुटी है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

ये भी पढ़े- कानपुर देहात: भतीजे ने पीट पीट कर सगी चाची को उतारा मौत के घाट

Related Articles

AD
Back to top button