कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

धम्म चक्र प्रवर्तन रैली में हजारो लोगो ने किया प्रतिभाग

आज बुधवार को विजया दशमी के दिन दोपहर बाद करीब डेढ. बजे शुरू हुई रिमझिम वर्षा ने दशहरा पर होने वाले कार्यक्रमों में भारी व्यवधान डाला। इसके कारण नगर में होने वाले किसी भी कार्यक्रम का सही समय पर संचालन षुरू नहीं हो सका।

Story Highlights
  • विजया दशमी के आयोजनों पर वर्षा ने डाला व्यवधान  

राम सेवक वर्मा, पुखरायां। आज बुधवार को विजया दशमी के दिन दोपहर बाद करीब डेढ. बजे शुरू हुई रिमझिम वर्षा ने दशहरा पर होने वाले कार्यक्रमों में भारी व्यवधान डाला। इसके कारण नगर में होने वाले किसी भी कार्यक्रम का सही समय पर संचालन षुरू नहीं हो सका। साढ़े पांच बजे शाम वर्षा थमने के बाद ही आयोजक सक्रिय हो सके। बावजूद इसके आसमान में छाईं काली घटायें लोगों को बराबर डराती रहीं।

मालूम हो कि कस्बे में विजया दशमी के दिन अनेक कार्यक्रम आयोजित होते हैं जिनमें बाजार राम लीला कमेटी स्थानीय रामलीला ग्राउन्ड पर और बजरंग रामलीला कमेटी द्वारा सुखाई तालाब पर रामलीला का आयोजन किया जाता है। वर्षा के कारण भारी भरकम बनाये गए रावण के पुतले पानी में भीग कर क्षतिग्रस्त हो गए। रावण के पुतलों में लगी बारूद भी निष्क्रिय हो गई। राम लीला कमेटी द्वारा राम बारात निकालने का कार्यग्रम भी बहुत देर से षुरू हो सका।

budh3

इसी तरह स्थानीय राजकीय मण्डी परिषद में धम्म चक्र प्रवर्तन दिवस एवं अम्बेडकर मेला का आयोजन भारतीय दलित पैंथर द्वारा आयोजित किया जाता है जिसमें आसपास के जिलों से हजारों लोग शिरकत करते हैं। अनवरत हुइ्र्र वर्षा के कारण मेले में पहुंचने वाले लोगों की संख्या अनुमान से कम रही। हालांकि इनकी प्रभात फेरी पानी थमते ही नगर भ्रमण के लिए निकल पड़ी। नगर में लगने वाले मेला के अवसर पर लगने वाली दुकाने भी वर्षा के कारण नहीं लग सकीं जिससे व्यवसाइयों को भी भारी नुकसान उठाना पड़ा।

Related Articles

AD
Back to top button