कानपुर देहात

धार्मिक आयोजन हमारे समाज को दिशा देने का काम करते हैं और संत मार्गदर्शक होते हैं : केशव प्रसाद मौर्य

अच्युत ब्रह्मधाम अखंड परमधाम में चल रहे भक्ति योग वेदांत संत सम्मेलन में गुरुवार को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पहुंचे उन्होंने सर्वप्रथम गुरु महाराज अच्युतानंद शास्त्री के चित्र का माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन किया । व्यासपीठ का पूजन किया । भाजपा कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उपमुख्यमंत्री का स्वागत किया।

ज्ञान सिंह, मूसानग। अच्युत ब्रह्मधाम अखंड परमधाम में चल रहे भक्ति योग वेदांत संत सम्मेलन में गुरुवार को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पहुंचे उन्होंने सर्वप्रथम गुरु महाराज अच्युतानंद शास्त्री के चित्र का माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन किया । व्यासपीठ का पूजन किया । भाजपा कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उपमुख्यमंत्री का स्वागत किया। उपमुख्यमंत्री ने अपने उद्बोधन ने कहा कि धार्मिक आयोजन हमारे समाज को दिशा देने का काम करते हैं और संत मार्गदर्शक होते हैं। इसलिए समय-समय पर धार्मिक आयोजन होना आवश्यक हो जाता है। कहा कि भक्ति योग वेदांत संत सम्मेलन में वह प्रतिवर्ष आते हैं। सभी धार्मिक संतों का मूल उद्देश्य भी यही है। वहीं उन्होंने सरकार की उपलब्धियों बताते हुए कहा कि केंद्र के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश का चौमुखी विकास कर रही है महिला सशक्तिकरण से लेकर सुरक्षा आदि के लिए पुख्ता इंतजाम हैं। पारदर्शिता के साथ प्रदेश में प्रत्येक गरीब तक विकास की योजनाएं पहुंचाई जा रही हैं वह चाहे आवास योजना हर घर जल पेयजल योजना। पाइप लाइन के माध्यम से प्रत्येक गांव में पेयजल की व्यवस्था की जा रही है। भाजपा सरकार ने हर घर में शौचालय बनाने का भी काम किया है।

ये भी पढ़े-   संविलियन विद्यालय केवलेपुर में संपन्न हुई खेलकूद प्रतियोगिता

वहीं उप मुख्यमंत्री द्वारा बताया गया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में पूर्व में रही सरकारों के अपीक्षा गुंडा मवाली की जगह सिर्फ और सिर्फ जेल है वहीं दूसरी ओर यूपी सरकार गरीबों के आशियाने बसाने का काम कर रहे हो और गुंडा मवाली ओं द्वारा किए गए अवैध कब्जे जो भू-माफिया के नाम से जाने जाते हैं या तो उनकी जगह जेल है या तो वह प्रदेश छोड़ कर भाग जाएं और उनके द्वारा किए गए अवैध निर्माण को अवैध कब्जों को बाबा के बुल्डलोजर से ध्वस्त किए जा रहें है।

ये भी पढ़े-  बरौर : उत्कर्ष हत्याकांड का एक आरोपी गिफ्तार 

वही उपमुख्यमंत्री आश्रम स्थिति शिव तालाब ग्राम पंचायत कृपालपुर में मनरेगा के तहत पार्क का निर्माण सराय गांव में पेयजल टंकी का शिलान्यास किया। स्वागत करने वाले प्रमुख रूप से राज्यसभा सांसद बाबूराम निषाद जिला अध्यक्ष अमित सिंह चौहान निजी सचिव राजेंद्र निषाद विजय सोनी विद्यासागर त्रिपाठी नीरज पांडे राजेंद्र अग्रवाल सत्येंद्र कुमार राजकुमार सिंह राजू चौहान सुशील पांडे केके गुप्ता हेमंत त्रिपाठी सुनील प्रजापति प्रिंस सोनी राजू सोनी गोविंद गुप्ता कामता पाल मनीष गुप्ता मीनेश गुप्ता अनुपाल आदि लोग मौजूद रहे।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

परस्पर तबादला पाने वाले शिक्षकों को फटाफट बीएसए करें कार्यमुक्त, बेसिक शिक्षा परिषद ने जारी किया आदेश

लखनऊ/कानपुर देहात। प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में जिले के अंदर परस्पर तबादला पाने वाले 9272…

3 hours ago

कानपुर देहात में युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात के रूरा कस्बे में बुधवार सुबह एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे…

3 hours ago

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 123 मरीजों का किया गया सफल उपचार

पुखरायां। भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के देवीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर…

3 days ago

शांति और सौहार्द के बीच मनाया गया बकरीद का पर्व

उरई, जालौन। जनपद जालौन में ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व इस बार भी पूरी शांति और…

3 days ago

निजी वाहनों के खिलाफ यात्री एवं मालकर अधिकारी स्मिता वर्मा का सघन चेकिंग अभियान

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात। आज यात्री एवं मालकर अधिकारी कानपुर देहात श्रीमती स्मिता वर्मा ने…

3 days ago

UGC का ऐतिहासिक कदम: अब एक साथ प्राप्त की गई दो डिग्रियां होंगी पूरी तरह मान्य!

राजेश कटियार ,कानपुर देहात: देश में उच्च शिक्षा को अधिक लचीला और छात्र-केंद्रित बनाने की…

3 days ago

This website uses cookies.