उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज
कानपुर देहात: रसूलाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
जनपद में महिला संबंधी अपराधों के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना रसूलाबाद पुलिस ने एक नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है

कानपुर देहात। जनपद में महिला संबंधी अपराधों के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना रसूलाबाद पुलिस ने एक नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने धन्नी निवादा मोड़ (नहर पुल के पास) से अभियुक्त रिषी कपूर कुमार (28 वर्ष), निवासी ग्राम हवेलिया, थाना अजीतमल (औरैया) को घेराबंदी कर दबोच लिया। विदित हो कि 02 नवंबर 2025 को दर्ज मुकदमे में साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराएं बढ़ाते हुए विवेचना शुरू की थी। चौकी प्रभारी कहिन्जरी प्रवीण कृष्ण मिश्र और कांस्टेबल अमित कसाना की टीम द्वारा की गई इस गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।



