कानपुर देहातउत्तरप्रदेशप्रयागराजफ्रेश न्यूज

परिषदीय स्कूलों के बच्चों के प्रयोगों को मिलेगा प्रोत्साहन, विजेता विद्यार्थी होंगे सम्मानित

परिषदीय विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों की वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अन्तर्गत विज्ञान मॉडल और टीएलएम (टीचर्स लर्निंग मेटेरियल) का चयन पहले मण्डल स्तर पर करेगा और उसके बाद राज्य स्तर की विज्ञान प्रदर्शनी में इन मॉडल को प्रदर्शित किया जाएगा।

कानपुर देहात, अमन यात्रा। परिषदीय विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों की वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अन्तर्गत विज्ञान मॉडल और टीएलएम (टीचर्स लर्निंग मेटेरियल) का चयन पहले मण्डल स्तर पर करेगा और उसके बाद राज्य स्तर की विज्ञान प्रदर्शनी में इन मॉडल को प्रदर्शित किया जाएगा। राज्य विज्ञान प्रदर्शनी के लिए शिक्षा महानिदेशक विजय किरन आनन्द ने सभी जिलों के डाइट प्राचार्य एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। सबसे पहले जनपद स्तर पर मॉडल का चयन किया जाएगा। चयनित मॉडल की रैंकिंग की जाएगी। इसके बाद हर जिले से एक विज्ञान, एक टीएलएम मॉडल को राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में भेजा जाएगा। विजेताओं को मुख्यमंत्री पुरस्कृत करेंगे। राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी एवं टीएलएम मेला नवम्बर के प्रथम माह में प्रस्तावित है। नवम्बर से पूर्व विकासखण्ड और मण्डल स्तर पर मॉडल का चयन करना होगा। प्रत्येक कस्तूरबा बालिका विद्यालय से भी मॉडल का चयन होगा। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत नवम्बर के प्रथम सप्ताह में राज्य स्तर पर विज्ञान प्रदर्शनी और टीएलएम मेला का आयोजन होगा।

बेसिक शिक्षा अधिकारी/मण्डली सहायक शिक्षा निदेशक को जनपद/मंडल स्तर पर उत्कृष्ट साइंस मॉडल एवं टीएलएम का चयन पूर्ण करते हुए प्रतिभागियों की सूची एवं वांछित सूचना निर्धारित प्रारूप पर प्रत्येक दशा में 31 अक्टूबर 2022 तक राज्य परियोजना कार्यालय को उपलब्ध करवानी होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button