नए साल पर किशोरी के साथ हैवानियत, पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट
कानपुर में नए साल पर एक किशोरी को उसका दोस्त अपने साथ कार में बैठाकर घुमाने के वास्ते ले गया।बिठूर ले जाकर उसने 17 साल की किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।

पुखरायां। कानपुर में नए साल पर एक किशोरी को उसका दोस्त अपने साथ कार में बैठाकर घुमाने के वास्ते ले गया।बिठूर ले जाकर उसने 17 साल की किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।
इसके बाद उसे घर छोड़ दिया।किशोरी ने बड़ी हिम्मत जुटा आप बीती अपनी मां को बताई।इसके बाद देर शाम किशोरी के पिता ने रविवार आरोपी के खिलाफ गोविंदनगर थाने में रेप और पॉस्को एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कराई।किशोरी के पिता के मुताबिक भोगनीपुर कानपुर देहात निवासी अवधेश कुमार की बहन का घर उसके पड़ोस में ही है।वहीं पर आरोपी अवधेश का आना जाना था।इसी दौरान अवधेश की मुलाकात उसकी बेटी से हो गई थी।
उन दोनों में बातचीत होने लगी।दोनों ने एक दूसरे के मोबाइल नंबर प्राप्त कर लिए और अवधेश ने किशोरी को अपने दोस्ती के जाल में फंसा लिया।एक जनवरी को वह किशोरी को कार में बैठाकर बिठूर घुमाने ले गया।पीड़िता के मुताबिक कार में अवधेश ने पहले उससे छेड़छाड़ की।किशोरी के विरोध करने पर सुनसान जगह पर उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दे दिया।उसके बाद वो किशोरी को कार से वापस घर ले आया।किशोरी पहले तो डर की वजह से घटना को दबाए रही।फिर रविवार को उसने अपनी मां को घटना की जानकारी दी।पिता के मुताबिक रविवार देर शाम आरोपी अवधेश के खिलाफ गोविंदनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।



