लखनऊउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

नए साल पर यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल: तरुण गावा और प्रवीण कुमार समेत कई अधिकारी बने ADG, देखें प्रमोशन की पूरी लिस्ट

उत्तर प्रदेश शासन ने साल 2025 के अंतिम दिन पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारियों को नए साल का बड़ा तोहफा दिया है।

लखनऊ (Amanyatralive): उत्तर प्रदेश शासन ने साल 2025 के अंतिम दिन पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारियों को नए साल का बड़ा तोहफा दिया है। राज्यपाल की स्वीकृति के बाद गृह विभाग ने पदोन्नति की विस्तृत विज्ञप्ति जारी कर दी है। इसके तहत 1 जनवरी 2026 से कई वरिष्ठ अधिकारियों को अपर पुलिस महानिदेशक (ADG), पुलिस महानिरीक्षक (IG) और पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) के पदों पर प्रोन्नत किया गया है।

इन अधिकारियों को मिली ADG पद पर पदोन्नति
शासन ने 2001 बैच के तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को अपर पुलिस महानिदेशक (पे-मैट्रिक्स लेवल-15) के पद पर पदोन्नति दी है। इसमें तरुण गावा, आशुतोष कुमार और प्रवीण कुमार के नाम शामिल हैं। इन अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जल्द ही अलग से जारी किए जाएंगे।

आईजी (IG) और डीआईजी (DIG) बने ये अधिकारी
पुलिस महानिरीक्षक (IG) के पद पर 2008 बैच के अधिकारियों को प्रमोट किया गया है। पदोन्नत होने वाले अधिकारियों में किरण एस., आनन्द सुरेशराव कुलकर्णी, एन. कोलांची, अमित वर्मा, राजीव मल्होत्रा और डॉ. अखिलेश कुमार निगम शामिल हैं।

वहीं, 2012 बैच के 13 अधिकारियों को पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) के पद पर पदोन्नति मिली है। इस सूची में विजय ढुल, घुले सुशील चंद्रभान, आशीष तिवारी, सचीन्द्र पटेल, विपिन टाडा, प्रताप गोपेन्द्र यादव, अभिषेक यादव, संकल्प शर्मा, सोमेन बर्मा, यमुना प्रसाद, संतोष कुमार मिश्रा, हेमराज मीना और राजकरन नैय्यर का नाम प्रमुख है।

28 अधिकारियों को मिला सेलेक्शन ग्रेड
शासन ने 2013 बैच के कुल 28 आईपीएस अधिकारियों को सेलेक्शन ग्रेड वेतनमान (लेवल-13) देने की भी स्वीकृति प्रदान की है। इसमें अनुराग आर्य, डॉ. अभिषेक महाजन, आशीष श्रीवास्तव, ख्याति गर्ग, डॉ. गौरव ग्रोवर, आकाश तोमर, डॉ. सतीश कुमार, यशवीर सिंह, अमित कुमार-प्रथम, सिद्धार्थ शंकर मीना, गणेश प्रसाद साहा और कुंवर अनुपम सिंह जैसे अधिकारियों के नाम शामिल हैं।

इसके अलावा डॉ. अनिल कुमार पाण्डेय, देवेश कुमार पाण्डेय, सुशील कुमार शुक्ला, नरेन्द्र कुमार सिंह, नित्यानन्द राय, श्याम नरायण सिंह, डॉ. बृजेश कुमार सिंह, कमलेश कुमार दीक्षित, उदय शंकर सिंह, राजेश द्विवेदी, राजेश कुमार श्रीवास्तव, जय प्रकाश सिंह, दिनेश त्रिपाठी, त्रिभुवन सिंह, राम सेवक गौतम और अजीत कुमार सिन्हा को भी यह ग्रेड दिया गया है।

यह सभी पदोन्नतियां 1 जनवरी 2026 या कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी मानी जाएंगी।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button