कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

महिला योग शिविर लगाकर मनाया जन्म उत्सव, दी सभी को स्वास्थ्य की जानकारी : योगाचार्य

जोकवा बुजुर्ग फाजिलनगर में पिछले 3 दिनों से योग आयुर्वेद नारी सशक्तिकरण अभियान के सहायक कार्यकर्ता निक्की मद्धेशिया जी के सौजन्य से अपने जन्म उत्सव पर तीन दिवसीय महिला योग शिविर लगाकर सभी महिलाओं को स्वास्थ्य जीवन देने का कार्य की।

कानपुर,अमन यात्रा  : जोकवा बुजुर्ग फाजिलनगर में पिछले 3 दिनों से योग आयुर्वेद नारी सशक्तिकरण अभियान के सहायक कार्यकर्ता निक्की मद्धेशिया जी के सौजन्य से अपने जन्म उत्सव पर तीन दिवसीय महिला योग शिविर लगाकर सभी महिलाओं को स्वास्थ्य जीवन देने का कार्य की।

युवा योगाचार्य धर्मेन्द्र प्रजापति जी ने सभी महिलाओं को रोगों से मुक्त करने व स्वास्थ्य जीवन देते हुए गायत्री मंत्र, महामृत्युंजय मंत्र की महिमा के महत्व को ध्यान द्वारा बताये तथा जीवन में आहार-विहार दिनचर्या की चर्चा कर विभिन्न सरल अभ्यास को क्रमबद्ध तरीके से बताने का कार्य किए। उन्होंने सभी नारी समाज को इंगित करते हुए ये भी कहा कि आज के परिवेश में नारी वर्ग में हो रही बीमारियों का मुख्य कारण हमारा गलत आहार और दिनचर्या है यदि इसमें सुधार कर लिया जाए और प्रातः ब्रह्ममुहर्त के बेला में समयानुसार एकांत व स्वस्थ वातावरण में बैठकर योग प्राणायाम कर लिया जाए तो जीवन को निरोग तथा स्वास्थ्य व शांतिपूर्ण बनाया जा सकता हैं।

ये भी पढ़े-   एआरपी व शिक्षक संकुल की जिम्मेदारी निभा पाना अब न होगा आसान, करना पड़ेगा काम

निक्की मद्धेशिया जी अपने 39वें जन्म उत्सव पर सभी महिलाओं के स्वास्थ्य जीवन व कल्याण के लिए कहा कि यह क्लास निरंतर अभी कार्यरत जारी रहेगा जिसमें सभी महिलाएं आकर योग प्राणायाम कर सकती है। जो पूर्णत निःशुल्क होगा। महिला योग शिविर में उपस्थित किसा देवी, इंदु गुप्ता, नीलम वर्मा, शोभा देवी, बबिता देवी, सुमित्रा देवी, रंजिता, ज्योति, तनु-मनु व राजेश गुप्ता, नितेश वर्नवाल, राजकुमार व अन्य सभी महिलाओं ने योगाभ्यास कर सहायक कार्यकर्ता निक्की मद्धेशिया जी को बधाई व शुभकामनाएं दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button