उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

नगर पंचायत अकबरपुर के शंकर दयाल नगर में आयोजित किया गया भण्डारा

बीते वर्षों की भाँति इस वर्ष भी माता विन्ध्यवासिनी का श्रृंगार करने के बाद भण्डारे का आयोजन नगर पंचायत अकबरपुर के शंकर दयाल नगर में सम्पन्न हुआ। उल्लेखनीय है कि नगर के समाजसेवी पंडित प्रमोद मिश्र ने उक्त मन्दिर का 12 वर्ष पूर्व जीर्णोद्धार कराया तथा भण्डारे की रूपरेखा तैयार की थी जो आज भी अनवरत चल रही है।आज भी परम्परागत रूप से पहले कन्याभोज कराया गया तथा दक्षिणा देकर सम्मानित किया गया

Story Highlights
  • विन्ध्यवासिनी माता मंदिर में होता है वार्षिक आयोजन

अमन यात्रा ब्यूर। बीते वर्षों की भाँति इस वर्ष भी माता विन्ध्यवासिनी का श्रृंगार करने के बाद भण्डारे का आयोजन नगर पंचायत अकबरपुर के शंकर दयाल नगर में सम्पन्न हुआ। उल्लेखनीय है कि नगर के समाजसेवी पंडित प्रमोद मिश्र ने उक्त मन्दिर का 12 वर्ष पूर्व जीर्णोद्धार कराया तथा भण्डारे की रूपरेखा तैयार की थी जो आज भी अनवरत चल रही है।आज भी परम्परागत रूप से पहले कन्याभोज कराया गया तथा दक्षिणा देकर सम्मानित किया गया इसके बाद नगर के प्रमुख लोगों ने भण्डारे का प्रसाद प्राप्त कर आशीर्वाद लिया।इस अवसर पर नगर पंचायत अकबरपुर के पूर्व चेयरमैन जितेंद्र सिंह गुड्डन एडवोकेट, आयोजन कर्ता पंडित प्रमोद मिश्र, अभिषेक मिश्र, सुशील त्रिवेदी,संजय अवस्थी,नरेंद्र सिंह, पुत्तन शुक्ल, हर्षित अग्निहोत्री,सौरभ त्रिवेदी,शिवा त्रिपाठी सहित अनेक नागरिक उपस्थित हुए।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button