उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

नगर पंचायत रूरा में खुला पड़ा ट्रांसफार्मर, ‘अनहोनी’ को दावत; जिम्मेदार बेखबर

नगर पंचायत रूरा के एक वार्ड में विद्युत विभाग की घोर लापरवाही का मामला सामने आया है, जहाँ बीते दस दिनों से एक ट्रांसफार्मर खुला पड़ा है। यह खुला ट्रांसफार्मर किसी भी समय गंभीर अनहोनी का कारण बन सकता है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इससे बेखबर बने हुए

रूरा (कानपुर देहात)। नगर पंचायत रूरा के एक वार्ड में विद्युत विभाग की घोर लापरवाही का मामला सामने आया है, जहाँ बीते दस दिनों से एक ट्रांसफार्मर खुला पड़ा है। यह खुला ट्रांसफार्मर किसी भी समय गंभीर अनहोनी का कारण बन सकता है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इससे बेखबर बने हुए हैं।

यह खतरनाक स्थिति नगर पंचायत के शिवाजी नगर स्थित दूसरी गली में बनी हुई है। व्यापार मंडल के एक पदाधिकारी दुर्गेश दीक्षित ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि यह ट्रांसफार्मर विद्युत आपूर्ति के लिए विभाग द्वारा ही लगाया गया है, किंतु ऐसा प्रतीत होता है कि मरम्मत के बाद इसे भूलवश खुला छोड़ दिया गया है।

अधिकारियों को सूचना देने के बाद भी कार्रवाई नहीं

दीक्षित ने बताया कि विद्युत विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को इस खतरे से अवगत करा दिया गया है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने गंभीर आशंका व्यक्त की है कि मानवीय चूक के कारण कभी भी किसी भी प्रकार की अनहोनी या बड़ा हादसा हो सकता है।

हादसे का डर

स्थानीय निवासियों में इस खुले ट्रांसफार्मर को लेकर गहरा डर व्याप्त है। उनका कहना है कि यह लापरवाही न केवल बिजली विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करती है, बल्कि यह किसी भी मासूम की जान के लिए खतरा भी बनी हुई है।

Related Articles

AD
Back to top button