कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

मोबाइल शॉप की दुकान में अज्ञात कारणों से लगी आग में सामान जलकर राख,पुलिस जांच में जुटी

कानपुर देहात में बुधवार को एक मोबाइल शॉप में अज्ञात कारणों से लगी आग में दुकान में रखा सामान जल कर राख हो गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच की।घटना में किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है।नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। कानपुर देहात में बुधवार को एक मोबाइल शॉप में अज्ञात कारणों से लगी आग में दुकान में रखा सामान जल कर राख हो गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच की।घटना में किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है।नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

मामला कानपुर देहात के रनियां थाना क्षेत्र के रनियां कस्बे का है।यहां पर मटियामऊ के रहने वाले राजकांत की कस्बे में मोबाइल शॉप की दुकान है।बुधवार को दुकान में अज्ञात कारणों के चलते अचानक आग लग गई।घटना की जानकारी पर स्थानीय दुकानदारों ने बड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया लेकिन तब तक दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था।सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की।

थाना प्रभारी मुकेश कुमार सोलंकी ने बताया कि घटना में किसी के भी हताहत होने की खबर नही है।घटना की जांच की जा रही है।नुकसान का आकलन किया जा रहा है।अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button