कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

नदी में मिली किशोरी की लाश,पुलिस जांच में जुटी

कानपुर देहात से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है।यहां सेंगुर नदी में एक किशोरी का शव मिला है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नदी से बाहर निकाला और उसके शिनाख्त के प्रयास कराए।

पुखरायां। कानपुर देहात से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है।यहां सेंगुर नदी में एक किशोरी का शव मिला है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नदी से बाहर निकाला और उसके शिनाख्त के प्रयास कराए। परंतु मृतका की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

मामला कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के मलासा गांव के पास सेंगुर नदी का है। पुलिस के अनुसार मृतका की उम्र करीब 15 साल है।शव पर नीले रंग का लोवर और काले रंग की फ्रॉक पहने हुए थी।पुलिस ने फील्ड यूनिट को बुलाकर साक्ष्य जुटाए हैं। वहीं पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर आसपास के लोगों से पूंछतांछ की हैं।

परंतु पुलिस को अभी कोई ठोस सफलता हाथ नहीं लगी है। कोतवाल अंजन कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है।पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि शव यहां कैसे पहुंचा।घटना का जल्द खुलासा कर लिया जाएगा।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button