उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

नन्हे वैज्ञानिकों को बीईओ और एसआरजी ने सौपें प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार

राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत विकासखंड झींझक की बीआरसी में खंड शिक्षा अधिकारी शैलेश द्विवेदी के मार्गदर्शन में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान क्विज प्रतियोगिता एवं विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित की गई। प्रतियोगिता में न्याय पंचायत स्तर के विजेता 79 बच्चों ने प्रतिभाग किया

Story Highlights
  • झींझक विकास खण्ड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता सम्पन्न

कानपुर देहात। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत विकासखंड झींझक की बीआरसी में खंड शिक्षा अधिकारी शैलेश द्विवेदी के मार्गदर्शन में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान क्विज प्रतियोगिता एवं विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित की गई। प्रतियोगिता में न्याय पंचायत स्तर के विजेता 79 बच्चों ने प्रतिभाग किया। जिसमें प्रथम स्थान पर संविलियन विद्यालय झींझक की शिवानी सिंह खम्हैला के गोविंद मिश्रा संयुक्त रूप से प्रथम घोषित किए गए। वहीं द्वितीय स्थान सुनाथा की कृष्णा यादव ने प्राप्त किया। वही तृतीय स्थान पर चिरखिरी की साक्षी करियाझाला की तान्या और अमोली ठाकुरान के अंश कुशवाहा रहे।समारोह की अध्यक्षता कर रहे खंड शिक्षा अधिकारी शैलेश द्विवेदी ने नन्हें वैज्ञानिकों का उत्साह वर्धन करते हुए जिला स्तर की प्रतियोगिता की शुभकामनाएं दी।

e9099ae4 edde 4da9 8710 0d34f797f7c6

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जनपद के एसआरजी अनन्त त्रिवेदी ने कहा कि विज्ञान के विभिन्न आविष्कारों ने हमारे दैनिक जीवन को आसान बना दिया है। परिषदीय विद्यालयों के बच्चों ने आज अपनी प्रतिभा का सराहनीय प्रदर्शन किया है। बीईओ एसआरजी एआरपी शशांक शेखर आलोक गुप्ता आत्मप्रकाश अभिषेक गुप्ता सूर्य प्रताप ने कुल 14 बच्चों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार वितरित किए। वही प्रदर्शनी में विज्ञान के अच्छे माडल निर्माण एवं प्रस्तुति करण पर 6 बच्चों को पारितोषिक दिया गया। इस दौरान राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के मंत्री गोपाल मिश्रा दीवान सिंह चौहान अनिरुद्ध सिंह विवेक गुप्ता मंजीत सिंह महेंद्र सिंह प्रदीप कटियार निर्मल कुमार अमरजीत शोभा शुक्ला मान दीक्षित आदर्श रोशनी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

AD
Back to top button