नरेंद्र मोदी ने बनाया 4399 दिनों तक प्रधानमंत्री बने रहने का रिकॉर्ड भाजपा ने आयोजित वंदन योजना
देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने प्रधान मंत्री के रूप में आज 4399 दिन पूरे कर लिए जिसे लेकर भारतीय जनता पार्टी की ओर से वंदन योजना तैयार की गई है जिसमें उनकी टीम देश भर में मंदिरों, देव स्थानों पर पूजन अर्चन के साथ लोगों से संपर्क कर सम्वाद स्थापित करने के लिए सक्रिय है

- अकबरपुर सांसद देवेन्द्र सिंह ने जिला मुख्यालय स्थित कालिका देवी मंदिर में की पूजा अर्चना
- नगर पंचायत की ओर से प्रसाद स्वरुप वितरित किया गया केला और ठंडा मीठा शरबत
सुशील त्रिवेदी, अमन यात्रा ब्यूरो। देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने प्रधान मंत्री के रूप में आज 4399 दिन पूरे कर लिए जिसे लेकर भारतीय जनता पार्टी की ओर से वंदन योजना तैयार की गई है जिसमें उनकी टीम देश भर में मंदिरों, देव स्थानों पर पूजन अर्चन के साथ लोगों से संपर्क कर सम्वाद स्थापित करने के लिए सक्रिय है। आज 10 जून 2026 को उक्त योजना रचना के अंतर्गत अकबरपुर लोक के सांसद देवेन्द्र सिंह भोले अपने समर्थकों के साथ अकबरपुर इंटर कॉलेज के सामने स्थित एतिहासिक कालका देवी मंदिर पहुंचे जहाँ उन्होंने माता रानी,राम दरबार, भोलेनाथ,हनुमानजी तथा शनिदेव की पूजा अर्चना की एवं हनुमान चालीसा का सामुहिक गायन भी किया। अपने संक्षिप्त भाषण में उन्होंने बताया कि आज का दिन जितना महत्वपूर्ण भारतीय जनता पार्टी के लिए है उससे कहीं ज्यादा देश के लिए भी है जब गुजरात से निकल कर श्री मोदी ने भारत के प्रधान मंत्री का पद संभालने का काम किया और देश का चहुंमुखी विकास किया।
उन्होंने कहा कि उनके द्वारा लागू की गई हर योजना मील का पत्थर साबित हुई और देश ने शिक्षा, चिकित्सा,स्वास्थ्य ,आवागमन, सुरक्षा,ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण,सीमा पार घुसपैठ,रोजगार के अवसरों का सृजन आदि क्षेत्रों में अभूतपूर्व परिवर्तन किए। श्री भोले ने अपने से संबंधित जानकारी भी साझा करते हुए कहा कि अकबरपुर का यह कालिका देवी मंदिर उनके लिए विशेष सौभाग्य का प्रतीक है क्योंकि उन्होंने अपने जीवन के पहले लोक सभा चुनाव का नामांकन पत्र दाखिल करने के पूर्व माता रानी से आशीर्वाद प्राप्त किया था और वह भी 12 वर्षों से लगातार सांसद हैं । इस अवसर पर नगर पंचायत की ओर से मंदिर परिसर में पूजन के बाद प्रसाद स्वरूप केला व मीठा पानी ( शरबत )का वितरण किया गया, वहीँ पूजन अर्चन कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र सिंह,प्रमोद मिश्र,प्रशांत ओमर,शिव विलास मिश्र,मंडल अध्यक्ष आशीष मिश्र, जहान सिंह,राम जी तिवारी,पार्टी के जिला उपाध्यक्ष बृजेन्द्र सिंह, राम जी मिश्रा,दुर्गेश शर्मा, सतीश त्रिवेदी सभासद आदि शामिल हुए जबकि सी ओ संजय कुमार सिंह कोतवाली पुलिस के साथ उपस्थित रहे।



