कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: 70 वर्ष पुराने सार्वजनिक मंदिर में झंडा लगाने और ताला लगाने से तनाव, प्रशासन ने संभाली स्थिति

कुडावल गांव का मामला: तहसीलदार व पुलिस की समझाइश के बाद खुला ताला, पूजा-अर्चना के बाद स्थिति सामान्य

डेरापुर, कानपुर देहात। थाना क्षेत्र के कुडावल गांव में शुक्रवार को उस समय तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई, जब करीब 70 वर्ष पुराने सार्वजनिक मंदिर के पास लगी स्ट्रीट लाइट पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने भीम आर्मी का झंडा लगा दिया और मंदिर में ताला लगा दिया। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया।

बताया गया कि इस मंदिर का हाल ही में सहमति और जनसहयोग से जीर्णोद्धार कराया गया था। सूचना मिलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने मंदिर का ताला खोल दिया और पुलिस को सूचना दी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी तहसीलदार जितेंद्र कुमार द्विवेदी और थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने दोनों पक्षों से बातचीत कर लोगों को शांत कराया और किसी भी तरह की अफवाहों से बचने की अपील की।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि मंदिर सार्वजनिक है और यहां सर्व समाज के लोगों को पूजा-अर्चना करने का समान अधिकार है। अधिकारियों की समझाइश के बाद मामला शांत हो गया बजरंग दल के लोगों के साथ गांव वालों ने मंदिर में पूजा अर्चना की और गांव में स्थिति सामान्य बनी हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

 

 

 


ये भी पढे-  कानपुर देहात: भोगनीपुर के जगदीशपुर में अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ ग्रामीणों का विशाल आक्रोश मार्च


 

Related Articles

AD
Back to top button