कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

नवजोत बने जिलाध्यक्ष, कृष्ण चंद्र महामंत्री, नौशाद कोषाध्यक्ष        

एआरपी एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के निर्देशन पर जनपद कानपुर देहात में एकेडमिक रिसोर्स पर्सन द्वारा बीआरसी अकबरपुर में संगठन का निर्वाचन कराया गया।

Story Highlights
  • एआरपी एसोसिएशन कानपुर देहात का निर्वाचन संपन्न      

ब्रजेन्द्र तिवारी, कानपुर देहात। एआरपी एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के निर्देशन पर जनपद कानपुर देहात में एकेडमिक रिसोर्स पर्सन द्वारा बीआरसी अकबरपुर में संगठन का निर्वाचन कराया गया। निर्वाचन अधिकारी के रूप में जनपद के एसआरजी संत कुमार दीक्षित अजय कुमार गुप्ता एवं अनंत त्रिवेदी उपस्थित रहे। जिला अध्यक्ष के पद के लिए नवजोत सिंह यादव महामंत्री पद के लिए कृष्ण चंद्र मिश्रा एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए नौशाद अहमद द्वारा नामांकन भरा गया।

विरोध में कोई नामांकन ना होने के कारण तीनों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया। निर्वाचित पदाधिकारियों ने जिला कार्यकारिणी में आत्म प्रकाश मिश्रा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष ज्योत्सना गुप्ता को महिला उपाध्यक्ष मोहम्मद शमी, अखिलेश कुमार, रवि द्विवेदी को उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार, सौरभ यादव को संगठन मंत्री शशांक शेखर, अरुण दीक्षित को मंत्री गौरव राजपूत, अनुराग पांडेय, कन्हैया कुमार को मीडिया प्रभारी और गौरव सिंह गौर को ऑडिटर के पद पर मनोनीत किया गया।

इस दौरान दिनेश बाबू संजय कुमार शुक्ला अनूप अवस्थी शैलेंद्र सिंह सूर्य प्रताप अभिषेक गुप्ता सुनील कुमार सत्येंद्र सिंह अजय प्रताप आशीष कुमार द्विवेदी पवन सिंह लालचंद आदि एआरपी उपस्थित रहे।

AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE


Discover more from अमन यात्रा

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Articles

Leave a Reply

AD
Back to top button

Discover more from अमन यात्रा

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading