G-4NBN9P2G16
हमीरपुर

नव जात शिशु के बेहतर विकास एवम् स्वास्थ्य के लिए माँ का दूध है जीवन रक्षक : डॉ फूल कुमारी

बाँदा कृषि एवम् प्रौद्योगिकी विश्व विद्यालय, बाँदा द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केंद्र,  कुरारा, हमीरपुर द्वारा विश्व स्तन पान सप्ताह के दौरान ग्रामीण महिलाओ को जगरुक किया जा रहा है जिसका मुख्य उद्देश्य कुपोषण से निजात दिलाना और बच्चों का शरीरिक एवम मानसिक विकास को बढ़ाना।

हमीरपुर,अमन यात्रा : बाँदा कृषि एवम् प्रौद्योगिकी विश्व विद्यालय, बाँदा द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केंद्र,  कुरारा, हमीरपुर द्वारा विश्व स्तन पान सप्ताह के दौरान ग्रामीण महिलाओ को जगरुक किया जा रहा है जिसका मुख्य उद्देश्य कुपोषण से निजात दिलाना और बच्चों का शरीरिक एवम मानसिक विकास को बढ़ाना।
गृह वैज्ञानिक डॉक्टर फूल कुमारी ने बताया कि नव जात शिशु के बेहतर विकास एवम् स्वास्थ्य के लिए माँ का दूध सर्वोत्तम आहार है क्योंकि माँ के दूध में सभी पोषक तत्व, एंटी बडीज, प्रतिरोधक कारक और एंटी आक्सिडेंट मौजूद होते हैं जो बच्चों को रोगों से लड़ने की क्षमता का विकास करता है। शिशुओ को जन्म से छः माह तक सिर्फ माँ का दूध पिलाने के  लिए महिलाओ को प्रोत्साहित किया और बताया कि स्तन पान कराने से मां और बच्चे दोनों कई बीमारियों से सुरक्षा होती है। मां के दूध में लैक्टफाॅर्मिंन नामक तत्व होता है जो बच्चे की आंत में लौह तत्व को बांध लेता है जिससे बच्चे की आंत में रोगाणु पनप नही पाते है।
जिन बच्चों को माँ का दूध नही मिल पाता उनके बुधि का विकास अपेक्षा कृत कम होता है।  माँ का प्रथम दूध यानी कोलोस्ट्रंम में सभी पोषक तत्व मौजूद होते हैं। शिशु को सही मात्रा में सही समय पर माँ का दूध न मिल पाना भी कुपोषण की समस्या का बहुत बड़ा कारण है। प्रसार वैज्ञानिक डा एस पी सोनकर ने  ग्रामीण महिलाओ को बताया कि बच्चे देश के भविष्य हैं इनकी देख भाल करना माँ पर निर्भर करता है। इस कार्य क्रम में  बरुआ गाव की सीमा, पूनम, सुधा, कृष्णा सहित 26 महिलाऐ उपस्थित रही।
Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

रसूलाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में बंबी में मिला युवक का शव,फैली सनसनी

पुखरायां।कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के झींझक रोड पर दया गांव की तरफ जाने वाली बंबी में मंगलवार को… Read More

17 minutes ago

यूपी में शीर्ष स्तर पर कई आईएएस अधिकारियों के तबादले

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More

20 minutes ago

कानपुर देहात में किशोर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम पुलिस जांच में जुटी

पुखरायां।कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।सिकंदरा थाना क्षेत्र के रसधान कस्बे में एक 16 वर्षीय किशोर ने… Read More

20 minutes ago

राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया-रूरा को मिली एक-एक करोड़ की सौगात

कानपुर देहात: अकबरपुर-रनिया विधानसभा क्षेत्र की राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया और रूरा नगर पंचायत को जल निकासी… Read More

43 minutes ago

कानपुर देहात के संजय कुमार मिश्रा बने प्रदेशीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के रेफरी

कानपुर देहात: जिले के सैंथा स्थित जनतंत्र इंटर कॉलेज के व्यायाम शिक्षक एवं क्रीड़ा सचिव संजय कुमार मिश्रा का चयन… Read More

1 hour ago

कानपुर देहात से लापता किशोरियों को पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर सकुशल किया बरामद

कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के गांव रतवा मौजा नाही जूनिया से बीती रविवार से लापता दो नाबालिक सगी… Read More

2 hours ago

This website uses cookies.