कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

नहर में नहाने गए 12 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।यहां पर नहर में नहाने के दौरान एक 12 वर्षीय बच्चे की पानी में डूबकर मौत हो गई।

Story Highlights
  • पुलिस कार्यवाही में जुटी

कानपुर देहात के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।यहां पर नहर में नहाने के दौरान एक 12 वर्षीय बच्चे की पानी में डूबकर मौत हो गई।मृतक की पहचान कानपुर के रेउना के गिरसी गांव निवासी प्रदीप कुमार के पुत्र अनुराग के रूप में हुई है।प्रदीप कुमार पेशे से टेलर हैं।

अनुराग अपनी ममेरी बहन अंशिका के साथ साइकिल चलाने और नहाने के लिए गांव के बाहर गया था।जब अंशिका साइकिल चला रही थी तो अनुराग अन्य बच्चों को देखकर नहर में नहाने के लिए चला गया।इस दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।कुछ देर बाद जब लोगों की नजर पड़ी तो उन्होंने उसे तुरंत बाहर निकाला।गंभीर हालत में अनुराग को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।

जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।अनुराग की मौत से मां अर्चना,पिता,भाई आयुष का रो रो कर बुरा हाल था।अनुराग कक्षा 5 का छात्र था।कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button