कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

डेरापुर में आगामी पर्वों को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न,आपसी भाईचारा कायम करने की की गई अपील

डेरापुर थाना परिसर में आज आगामी ईद-उल-फितर व चैत्र नवरात्रि पर्वों को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की गई।

कानपुर देहात। डेरापुर थाना परिसर में आज आगामी ईद-उल-फितर व चैत्र नवरात्रि पर्वों को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की गई। वहीं अराजकतत्वों में विरुद्ध कठोर कार्यवाही की बात कही गई। बैठक में हिंदू तथा मुसलमान दोनों सम्प्रदाय के लोगों ने हिस्सा लिया।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने कहा कि सभी लोग पर्वों को शांतिपूर्ण तथा सद्भावपूर्ण वातावरण में मनाएं। शांति व्यवस्था कायम रखने में पुलिस की मदद करें।इस दौरान किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें।पर्वों के दौरान अराजकता कतई बर्दास्त नहीं की जाएगी। इस दौरान अगर कोई व्यक्ति माहौल खराब करने का प्रयास करता है तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें ताकि उसके विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जा सके।

पुलिस प्रशासन आम जनमानस के साथ है। अमन चैन में खलल डालने वालों से पुलिस सख्ती से निबटेगी।थाना प्रभारी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि पर्व के दौरान आपसी भाईचारा कायम रखें। कानून का पालन करें।इस मौके पर पुलिसकर्मी समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रीय गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button