कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

लापता युवक का पुलिस द्वारा पता न लगाएं जाने पर परिजनों व ग्रामीणों ने रोड जाम कर पुलिस मुर्दाबाद के लगाए नारे

6 दिन से लापता पुत्र के न मिलने से नाराज परिवारी जनो ने रसूलाबाद पुलिस पर  शिथिलता बरतने का आरोप लगाकर सड़क पर बल्लिया डालकर कर झीझक मार्ग अवरुद्ध  कर दिया।

रसूलाबाद,अमन यात्रा : 6 दिन से लापता पुत्र के न मिलने से नाराज परिवारी जनो ने रसूलाबाद पुलिस पर  शिथिलता बरतने का आरोप लगाकर सड़क पर बल्लिया डालकर कर झीझक मार्ग अवरुद्ध  कर दिया। घटना विवरण के अनुसार रसूलाबाद  कोतवाली क्षेत्र के विकास नगर मोहल्ला निवासी फैजान को कस्बे का प्रीतम पाल नामक युवक 10 जुलाई को अपनी हांडा सिटी कार से  झीझक ले गया। देर शाम युवक के वापस ना आने पर परिजनों ने जानकारी करने का प्रयास किया। लेकिन कोई पता नहीं चल सका दूसरे दिन प्रीतम पाल ने फैजान के घर पहुंच  जानकारी मांगी की फैजान कहाँ है मेरी कार ले गए है । परिजनों के द्वारा उसी से जानकारी करने पर प्रीतम पाल परिवार समेत फरार हो गया। गायब युवक की मां राबिया बेगम ने रसूलाबाद पुलिस को 11 जुलाई को तहरीर देकर पुत्र की हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त की है। वहीं फैजान के गायब होने से परिजनो को बेहाल देखा जा रहा है ।

रसूलाबाद पुलिस ने पीड़ित की मां की तहरीर पर शिथिलता बरतते हुए 12 जुलाई को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।लेकिन जांच धीरे गति से होने के कारण परिवारीजनों का रो रोकर बुरा हाल देखा जा रहा है । गायब युवक के परिवारीजनो ने जब ज्यादा दवाव  प्रीतम पाल के परिवारी जनो पर बनाया तो 14 जुलाई को प्रीतम ने स्वयम थाना रसूलाबाद में हाजिर होकर पुलिस को बताया कि फैजान की मोबाइल से बात करते समय झीझक रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से कटकर मौत हो गयी । लेकिन शव की व कपड़ो की कोई शिनाख्त न मिलने से  फैजान के परिवारी जन इस घटना पर यकीन न कर प्रीतम पाल पर फैजान की हत्या कर शव गायब करने का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग को लेकर सड़क पर बल्लिया डाल कर जाम लगाकर पुलिस प्रशासन मुर्दा वाद के नारे लगा रहे है। परिवारी जनो का कहना कि जब तक डीएम एसपी मौके पर नही आएंगे तब तक यह जाम नही खुलेगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button