औरैया

किसान केवल सरकारी क्रय केंद्रों पर ही बेचे अपना धान : जिलाधिकारी

रिस्तेदार एवं किसी दूसरे किसान का धान लाने वाले किसान से धान की खरीद न करें : जिलाधिकारी

औरैया,अमन यात्रा । धान खरीद हेतु किसानों के लिए की गई व्यवस्था को परखने के लिए जिलाधिकारी ने ग्राम गुवारी, रूरूगंज व रूरूखुर्द के किसानों से वार्ता की। जहां उन्होंने  महेश, प्रहलाद सिंह, संतोष, कमलेश, दीवान सिंह,  कुलदीप, बदन सिंह, राम सिंह, रामअवतार, रामदयाल आदि किसानों से बातचीत कर धान खरीद के बारे में जानकारी ली जहां उन्होंने किसानों से कहा कि वह धान को सरकारी क्रय केंद्र पर ही बेचे। बाकी जगह धान बेचने पर उन्हें 30% दाम कम मिलेगा। उन्होंने सब किसानों को आश्वासन दिया कि सभी को 72 घंटे के अंदर पैसा मिल जाएगा। साथ ही उन्होंने लेखपाल से कहा कि जो धान के किसान उनके पंजीकरण कराएं।  और उन्हें टोकन उपलब्ध कराएं वह टोकन के अनुसार क्रय केंद्र पर आएंगे और धान विक्रय करेंगे इससे उनके समय की बचत होगी। जिलाधिकारी ने अछल्दा मंडी पहुंचकर भारतीय खाद्य निगम पर धान क्रय केंद्र  और कुदरकोट मंडी  पहुंचकर राजकीय  धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने क्रय केंद्र पर नमी मापक यंत्र, बारदाना, कांटा आदि सभी संतोषजनक अवस्था में मिले।जिलाधिकारी ने अछल्दा मंडी के क्रय केंद्र प्रभारी अशोक कुमार और कुदरकोट मंडी के क्रय केंद्र प्रभारी  प्रेम सिंह  से  धान खरीद के संबंध में जानकारी  ली। उन्होंने क्रय केंद्र प्रभारियों से कहा कि केंद्र पर आने वाले किसानों हेतु सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराएं उनके बैठने हेतु की छाया की व्यवस्था अवश्य कराएं। किसी भी किसान को बेवजह इंतजार ना कराया जाए टोकन के अनुसार सभी का धान खरीदा जाए। किसी भी किसान को न्यूनतम समर्थन 1868 रूपये से  कम मूल्य नहीं दिया जाए अन्यथा संबंधित खिलाफ कार्रवाई अवश्य की जाएगी।  मौके पर सदर तहसीलदार उपस्थित रहे।जिलाधिकारी ने मण्डी सचिव को निर्देश दिये कि अधिक संख्या में धान लेकर आनी वाली ट्रालियों को टोकन देकर निर्धारित स्थान पर खड़ा करायें और उनका नम्बर आने पर ही धान की ट्राली क्रय केन्द्र पर लगवायें। जिलाधिकारी ने केन्द्र प्रभारियों को निर्देश दिये कि धान क्रय केन्द्र पर आने वाले पंजीकृत किसानों का पहचान पत्र आदि देखने के बाद ही धान की खरीद करें और अपने रिस्तेदार एवं किसी दूसरे किसान का धान लाने वाले किसान से धान की खरीद न करें तथा क्रय केन्द्र पर अराजकता एवं अव्यवस्था फैलाने वालों के विरूद्व तत्काल कड़ी कार्यवाही करें।इस दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित किसानों से कहा कि वह धान क्रय केन्द्रों पर व्यवस्था बनाये रखें तथा धान खरीद में प्रशासन एवं केन्द्र प्रभारियों का सहयोग करें। उन्होने कहा कि शासन के निर्देशानुसार सरकारी क्रय केन्द्र पर धान लाने वाले किसानों का धान प्राथमिकता पर खरीद जायेगा और निर्धारित समय पर भुगतान भी कराया जायेगा। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी बिधूना , डिप्टी आरएमओ व एसओ व सम्बन्धित आदि उपस्थित रहे।

 

 

AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE


Discover more from अमन यात्रा

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Articles

Leave a Reply

AD
Back to top button

Discover more from अमन यात्रा

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading