उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में दर्दनाक सड़क हादसा

कानपुर देहात में रविवार दोपहर गैस टैंकर की चपेट में आकर बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है वहीं घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है

Story Highlights
  • गैस टैंकर की चपेट में आकर मोटरसाइकिल सवार की मौत,साथी गंभीर
  • ओवरटेक करते समय हुआ हादसा
  • परिजनों में मचा कोहराम
  • पुलिस कार्यवाही में जुटी

पुखरायां।कानपुर देहात में रविवार दोपहर गैस टैंकर की चपेट में आकर बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है वहीं घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।हादसे से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।हादसा कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र में कालपी की तरफ एच पी पेट्रोल पंप के पास रविवार दोपहर करीब 1.50 बजे उस समय हुआ जब बाइक सवार गैस टैंकर को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहे थे।तभी बाइक अनियंत्रित होकर टैंकर की चपेट में आ गई।हादसे में बाइक सवार पिपरी निवासी विनोद 40 वर्ष की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।जबकि पीछे बैठा उसका साथी नन्हें गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दी गई।सूचना मिलते ही पुलिस व एनएचआई की टीम मौके पर पहुंच गई तथा घायल को एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए पुखरायां सीएचसी में भर्ती कराया तथा मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।हादसे की सूचना मिलने पर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।इंस्पेक्टर क्राइम राजपाल सिंह ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button