कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

निरीक्षकों व उपनिरीक्षकों का तत्काल प्रभाव से तबादला, देखे लिस्ट

पुलिस अधीक्षक ने जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए शुक्रवार देर तक अपनी तबादला एक्सप्रेस चलाते हुए निरीक्षकों उपनिरीक्षकों को इधर से उधर कर दिया है।

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। पुलिस अधीक्षक ने जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए शुक्रवार देर तक अपनी तबादला एक्सप्रेस चलाते हुए निरीक्षकों उपनिरीक्षकों को इधर से उधर कर दिया है। उन्हें तत्काल प्रभाव से अपने नियुक्त स्थान पर पहुंचने का आदेश जारी कर दिया गया है।

IMG 20231007 WA0001

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्राप्त सूचना के अनुसार पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने जनपद में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से शुक्रवार देर रात्रि निरीक्षकों उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल कर दिया।बरौर थाने में तैनात प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह को गजनेर थाने का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

IMG 20231007 WA0002

वहीं भोगनीपुर में तैनात वरिष्ठ उप निरीक्षक लक्ष्मण सिंह को बरौर थाने का प्रभारी बनाया गया है।उपनिरीक्षक प्रभात कुमार को चौकी प्रभारी मुंगीसापुर थाना डेरापुर से चौकी प्रभारी थाना गजनेर,उपनिरीक्षक राहुल कुमार को चौकी प्रभारी विरसिंहपुर थाना गजनेर से चौकी प्रभारी मुंगीसापुर थाना डेरापुर,उपनिरीक्षक ब्रजमोहन यादव को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी विरसिंहपुर थाना गजनेर,उपनिरीक्षक मोहित शर्मा को थाना सिकंदरा से थाना मूसानगर तथा उपनिरीक्षक नरेंद्र कुमार मिश्र को पुलिस लाइन से प्रभारी अगुष्ठ छाप बनाया गया है।समस्त निरीक्षकों उपनिरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से अपने नियुक्त स्थान पर पहुंचने का आदेश जारी कर दिया गया है।

Related Articles

AD
Back to top button