मूसानगर में ईंटों से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर 20 फुट नीचे खड्ड में पलटा,चार घायल
कानपुर देहात के मूसानगर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम एक ईंटों से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट जाने के चलते चालक समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए

- तेज तर्रार थाना प्रभारी रीना गौतम की तत्परता से बची घायलों की जान
- भेजा अस्पताल
कानपुर देहात के मूसानगर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम एक ईंटों से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट जाने के चलते चालक समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।हादसा थाना क्षेत्र के अकबराबाद गांव के पास शाम करीब 6.30 बजे हुआ।
जब एक ईंटों से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर लगभग 20 फुट नीचे खड्ड में पलट गया।हादसे में सराय गांव निवासी चालक ज्ञानेंद्र,क्लीनर राम जी व उसमें बैठे नोनापुर निवासी राजा, चांदापुर निवासी शानू व सुनील गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा तफरी मच गई।स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही तेज तर्रार थाना प्रभारी रीना गौतम ने तत्काल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को सुरक्षित ट्रक से बाहर निकाला।
उन्होंने तत्परता दिखाते हुए तत्काल सभी घायलों को बिना एंबुलेंस का इंतजार किए निजी वाहन से उपचार के लिए पुखरायां सीएचसी में भर्ती कराया।थाना प्रभारी ने बताया कि घायलों को अस्पताल भेजा गया है।परिजनों को सूचना भेज दी गई है।मामले की जांच की जा रही है।जांचकर उचित कार्यवाही की जाएगी।
ये भी पढ़े- रनियां थाने में चौकीदारों को बांटे गए कंबल,थाना प्रभारी ने की हौसला अफजाई



