कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

नौ जुआरियों को जुआ खेलते हुए पुलिस ने दबोचा 

सिकंदरा थाना पुलिस ने  पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण की दिशा में जुआरियों,सटोरियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्यवाही करते हुए शुक्रवार  को मुखबिर की सूचना पर छापामारी कर नौ जुआरियों को जुए के 36900 रुपए तथा पांच मोटरसाइकिल समेत गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध विधिक कार्यवाही की है।

Story Highlights
  • 36,900 रुपए तथा पांच मोटरसाइकिल मौके से बरामद की गई

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। सिकंदरा थाना पुलिस ने  पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण की दिशा में जुआरियों,सटोरियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्यवाही करते हुए शुक्रवार  को मुखबिर की सूचना पर छापामारी कर नौ जुआरियों को जुए के 36900 रुपए तथा पांच मोटरसाइकिल समेत गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध विधिक कार्यवाही की है।

थाना प्रभारी दिलीप कुमार बिंद ने बताया कि पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में उन्होंने शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र के जटियापुर गांव में हमराहियों संग छापामारी कर नौ जुआरियों को ताश के पत्तों द्वारा हारजीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते हुए धर दबोचा।आरोपियों के पास मालफड़ तथा जामा तलाशी के दौरान जुए के कुल 36900 रुपए तथा पांच मोटरसाइकिल बरामद कर उनके विरुद्ध विधिक कार्यवाही की गई है।थाना प्रभारी दिलीप कुमार बिंद ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है।

 

 

 

Related Articles

AD
Back to top button