कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

मां अन्नपूर्णा जनता इंटर कॉलेज कांधी में धूमधाम से मनाई गई पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती

आयोजित हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम, छात्र हुए पुरस्कृत

कानपुर देहात के मां अन्नपूर्णा जनता इंटर कॉलेज कांधी में शुक्रवार को बाल दिवस और देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती केक काटकर धूमधाम से मनाई गई।

इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए तथा छात्र छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया।शुक्रवार को मां अन्नपूर्णा जनता इंटर कांधी में पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के उपलक्ष्य में बाल दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।प्रधानाचार्य,शिक्षक,शिक्षिकाओं समेत छात्र छात्राओं ने पंडित नेहरू को श्रद्धांजलि दी।छात्र छात्राओं ने शिक्षकों को उपहार भेंट करते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर बड़े ही उत्साहपूर्वक भाग लिया।

छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य मनोज तिवारी ने कहा कि पंडित नेहरू बच्चों को राष्ट्र का भविष्य मानते थे।उन्होंने छात्रों को शिक्षा और अनुशासन को अपने जीवन का आधार बनाए जाने की प्रेरणा दी।प्रधानाचार्य ने बच्चों को देश का भविष्य बताते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया।

प्रधानाचार्य समेत शिक्षक शिक्षिकाओं ने बच्चों को बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।इस मौके पर शिक्षक जगदीश नारायण, ओमकार अवस्थी,विनय श्रीवास्तव,राजू कुशवाहा,अरविंद कटियार,संजीव कुमार,राजेश द्विवेदी,राकेश दीक्षित समेत छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button