कानपुर देहात में तेज रप्तार बोलेरो ने ऑटो में मारी टक्कर,सात घायल दो गंभीर
कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार देर शाम एक सड़क हादसा सामने आया है।मलासा मोहम्मदपुर रोड पर रेलवे फाटक से 100 मीटर की दूरी पर एक तेज रप्तार बोलेरो ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी

- घायलों को भेजा गया अस्पताल
- पुलिस जांच में जुटी
पुखरायां।कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार देर शाम एक सड़क हादसा सामने आया है।मलासा मोहम्मदपुर रोड पर रेलवे फाटक से 100 मीटर की दूरी पर एक तेज रप्तार बोलेरो ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में ऑटो में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए वहीं पांच को मामूली चोटें आई हैं।ऑटो में कुल सात लोग सवार थे।हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा तफरी मच गई।सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी देवीपुर अभिषेक कुमार पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को उपचार के लिए देवीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।जहां पर दो की हालत नाजुक देख उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।घायलों की पहचान हरदोई जनपद के सांडी थाना क्षेत्र के आलियापुर निवासी सियाराम 40 वर्ष,बिलग्राम थानांतर्गत सरियापुर निवासी सुधीर,शिवम् 20 वर्ष,विपिन 18 वर्ष,आशीष 18 वर्ष,रणधीर 25 वर्ष समस्त निवासीगण जनपद हरदोई और थाना भोगनीपुर क्षेत्र के धौकलपुर निवासी सचिन के रूप में हुई है।हादसे के बाद सभी घायलों को उपचार के लिए देवीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।जहां पर सियाराम और सुधीर की हालत नाजुक देख प्राथमिक उपचार के पश्चात बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।अन्य घायलों का देवीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार जारी है।चौकी प्रभारी अभिषेक कुमार ने बताया कि ऑटो में कुल सात लोग सवार थे।घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।फरार कार चालक की तलाश की जा रही है।तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।



