पटेल इंटर कॉलेज के पास जुआ खेलते 6 गिरफ्तार, 5200 रुपये बरामद
थाना बरौर पुलिस ने रविवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए जुआ खेल रहे 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कस्बे के पटेल इंटर कॉलेज के पास छापेमारी की और मौके से 5200 रुपये नकद बरामद किए।

- कानपुर देहात: पुलिस ने जुआ खेलने वालों को दिया करारा जवाब
ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। कानपुर देहात में अवैध जुएं,सट्टे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कठोर कार्यवाही करते हुए थाना बरौर पुलिस ने रविवार को मुखबिर की सूचना पर हारजीत की बाजी लगाकर जुआं खेल रहे 06 आरोपियों को जुएं के 5200 रुपए समेत गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत कार्यवाही की है।
थाना प्रभारी कालीचरन कुशवाहा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में जनपद में जुआरियों,सटोरियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्यवाही करते हुए थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कस्बे के पटेल इंटर कॉलेज के पास एक खेत में ट्यूबबेल के पास छापामारी कर तांश के पत्तों द्वारा हारजीत की बाजी लगाकर जुआं खेल रहे बरौर कस्बा निवासी सुधीश कुमार,अरुण कुमार,पवन कुमार,शैलेंद्र कुमार,इरशाद व मुकुल कुमार को धर दबोचा।
आरोपियों के कब्जे से जामा तलाशी व मालफड़ के दौरान जुएं के कुल 5200 रुपए बरामद कर उनके विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है।



